ग्वालियर में सेनेटाइजर, मास्क की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेश की पहली FIR दर्ज

ग्वालियर में सेनेटाइजर, मास्क की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेश की पहली FIR दर्ज

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाजार में मास्क एवं सेनेटाइजर की कमी हो रही है। डॉक्टरों की सलाह पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को लेकर लोग मास्क और सेनेटाइजर खरीद रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग के कारण बाजार में इसकी कमी हो गई। है जिसे बाद जिन दुकानदारों के पास इसका स्टॉक है उन्होंने इसकी कालाबाजारी शुरू कर दी है। सेनेटाइजर और मास्क की हो रही काला बाजारी को रोकने के लिए शहर का एक जन एनजीओ जागृति फाउंडेशन सामने आया है।

एनजीओ के पदाधिकारी हाईकोर्ट के एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने इंदरगंज पुलिस थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई । बताया जा रहा है कि मास्क और सेनेटाइजर की काला बाजारी के खिलाफ ये प्रदेश की पहली FIR है। एसडीएम अनिल बनवारिया के मुताबिक अभी अज्ञात के खिलाफ FIR की है हमारे ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर नजर बनाये हुए हैं यदि कहीं प्रमाण मिलता है तो फिर उसके नाम से FIR कर उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews