संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 2 जून से NHM के 32 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम

कर्मचारी नेता ने कहा जनवरी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हम संविदा कर्मियों को सरकार का हनुमान कहा था और घोषणा की थी कि जिनको 10 साल पूरे हो गए उन्हें नियमित किया जाये लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
Contract health workers declare strike

Contract health workers declare strike

अपनी मांगों के समर्थन में 25 मई से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे  NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अब 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है, चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज कलेक्टर को इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें राज्य सरकार पर अपने ही वादों को पूरा नहीं करने और विभाग द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत की गई है।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की ग्वालियर इकाई ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में प्रमुख रूप से 8 मांगों का जिक्र था जिसमें सबसे बड़ी मांग थी पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 30 जनवरी 2026 को दशहरा मैदान टीटी नगर भोपाल में की गई घोषणाओं को पूरा करना, जिअप्र विभाग ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने मीडिया को बताया कि 23 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक संविदा नीति बनाई थी जिसे सामान्य प्रशासन विभाग ने मंजूर किया और जो मध्य प्रदेश में क्लार्य्रत सभी विभागों के संविदाकर्मियों के लिएय लागू होती है लेकिन हमें इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा।

NHM ने मेडिकल और ईएल जैसी सुविधाएँ छीन ली 

जिला अध्यक्ष ने बताया कि एनएचएम से हमें जो पहले हमें मेडिकल,  ईएल की सुविधा मिलती थी वो इस नीति के लागू होने के बाद छीन लिए गए इसके अलावा जिस अप्रेजल व्यवस्था को लंबे संघर्ष के बाद बंद कराया था उसे वापस लागू कर दिया गया, यानि हमारा वार्षिक कार्य मूल्यांकन किया जायेगा, जो अनुचित है संगठन की मांग है कि जैसे नियमित कर्मचारियों की सी आर भवाई जाती है वो संविदा कर्मचारियों की भी भरवाई जाये।

संविदाकर्मियों को सीएम डॉ मोहन यादव ने हनुमान कहा था 

जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार काम हमसे नियमित कर्मचारियों की तरह लेती हिया लेकिन उनसे कम वेतन देती है और सुविधाएँ भी कम देती है ऊपर से इस तरह के नियम हमें परेशान करने के लिए बने जाते हैं, उन्होंने कहा जनवरी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हम संविदा कर्मियों को सरकार का हनुमान कहा था और घोषणा की थी कि जिनको 10 साल पूरे हो गए उन्हें नियमित किया जाये लेकिन कुछ नहीं हुआ।

2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा 

उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विभाग अमल नहीं कर रहा इस्लिएय 2 जून से एन एच एम के तहत काम करने वाले प्रदेश के 32 हजार संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे जो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews