
Gwalior News : ग्वालियर में आज गुरुवार को जीवाजी विश्वविद्यालय पर NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, छात्रों की समस्याओं को लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचें NSUI कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी थी , छात्र जैसे ही कुलपति का घेराव करने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन की तरफ आगे बढे पुलिस ने उनेह रोकने की कोशिश की तो कुछ छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की जिसपर पुलिस ने उन्हें लाठियों से खदेड़ दिया और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर दूर कर दिया, एडिशनल एसपी ने कहा कि हमने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।
कुलपति का घेराव करने सैकड़ों NUSI कार्यकर्ता निकले सड़क पर
कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी की कार्य प्रणाली और नर्सिंग कांड, संबद्धता घोटाला, एमबीबीएस डिग्री कांड सहित अनियमितताओं के कई मुद्दों को लेकर आज एनएसयूआई ने जीवाजी विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन किया, NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता गोविंदपुरी चौराहे से इकट्ठा होते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर आ गए।

छात्रों ने की बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस से हुई झड़प
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने वहां पुख्ता इंतजाम किये हुए थे, पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग की हुई थी, नारेबाजी करते हुए पहुंचे छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की और विश्वविद्यालय के अन्दर घुसने का प्रयास किया। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने लगी।

बैरिकेड पर चढ़े छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाई वाटर कैनन
इसी बीच कुछ छात्र बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ने और लांघने की कोशिश करने लगे पहले पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर औए वाटर कैनन का इस्तेमाल कर छात्रों को खदेड़ दिया, पुलिस के एक्शन के बाद कुछ छात्र नेता उग्र हो आगे और जमीन पर बैठ गए।

पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की लेकिन जब नहीं माने तो उन्हें हाथों में लटकाकर पुलिस वैन तक ले गए और हिरासत में लेकर उन्हें वहां से हटा दिया और उन्हें थाने भेज दिया। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की कारगुजारियों को हम उजागर करने आये लेकिन भाजपा शासन की पुलिस के पीछे छिपकर प्रबंधन ने हम छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलवा दी।

गौरतलब है कि जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में पिछले लम्बे समय से घोटालों की कहानी सामने आ रही है, कभी सम्बद्धता घोटाला, नर्सिंग परीक्षा घोटाला, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री घोटाला, परीक्षा घोटाला जैसे घपलों की आवाज NSUI विरोध जताती रही है और आज इन्हीं मुद्दों को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया था।
[dgv_vimeo_video id=”853285796″]
[dgv_vimeo_video id=”853285894″]
[dgv_vimeo_video id=”853286016″]
[dgv_vimeo_video id=”853286180″]
[dgv_vimeo_video id=”853286348″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

