फ़्लैट में चल रहा था IPL 2022 मैचों पर सट्टा, 1 करोड़ रुपये का हिसाब मिला

फ़्लैट में चल रहा था IPL 2022 मैचों पर सट्टा, 1 करोड़ रुपये का हिसाब मिला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस ने एक बार फिर एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है जो IPL 2022 के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा (IPL 2022 Online Betting) खिला रहा था। आरोपी एक पॉश कॉलोनी में एक फ़्लैट में बैठकर सट्टा खिला रहा था।  पुलिस (Gwalior Police) ने सटोरिये के पास से करीब 2 लाख रुपये कैश बरामद किया है।  पुलिस को सटोरिये के पास से 1 करोड़ रुपये का हिसाब किताब मिला है।

सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने इन दिनों मुखबिर तंत्र मजबूत किया हुआ है। एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना झाँसी रोड स्थित शहर की पॉश कॉलोनी हरिशंकर पुरम के वैष्णों अपार्टमेन्ट के फ़्लैट नंबर 301 में कोई IPL 2022 के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाता है।

सूचना के बाद एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया (Adsp Rajesh Dandotiya Gwalior Crime Branch Police) को एक्शन के निर्देश दिए।  एडिशनल एसपी ने सीएसपी विश्व विद्यालय रत्नेश तोमर एवं डीएसपी क्राइम  विजय भदौरिया के साथ इंचार्ज थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक आरबीएस विमल एवं टीआई  झांसी रोड  संजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें – Indore News : कर्ज के बोझ तले रेडीमेड कारोबारी ने चुना ये खौफनाक रास्ता

पुलिस जब वैष्णों अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 301 पर पहुंची और दरवाजा खुलवा कर अंदर पहुंची तो एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाइल लिये IPL 2022 के मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था।  फ़्लैट में चल रही टीवी पर लखनऊ एवं राजस्थान के बीच मैच चल रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल व 01 लाख 85 हजार रुपये नगद मिले, मोबाइल में 99हब वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

पकड़े गये सटोरिया ने पूछताछ में बताया कि मुरार का रहने वाला एक खाईबाज आईपीएल की आईडी उपलब्ध कराता हैं तथा हमारे 300 क्लाइंट और 25 बुकिंग एजेंट आईडी हैं। सटोरियों से जब्त किये गये मोबाइल में 01 करोड़ से अधिक का हिसाब किताब भी मिला है तथा उससे उसके अन्य साथियों व खाईबाज के संबंध पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झांसी रोड थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज प्रदेश को देंगे 21 हजार करोड़ से अधिक की सौगात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews