आचार संहिता के बीच खुले आम फायरिंग, Gwalior पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

आचार संहिता के बीच खुले आम फायरिंग, Gwalior पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के चलते इस समय प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी है, पुलिस और प्रशासन शांतिपूर्ण चुनावों के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी वीडियो (firing cctv video viral) पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से फायरिंग करते बदमाशों का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब 6 बदमाश एक घर को निशाना बनाते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं और पत्थर फेंक रहे हैं। ये वीडियो माधौगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई

वायरल हो रहा सीसीटीवी वीडियो माधौगंज थाना (Gwalior Police) क्षेत्र के पीतमपुर कॉलोनी का बताया जा रहा है, घटना शक्ति आर ओ प्लांट के सामने की है। शक्ति आर ओ प्लांट के संचालक अभिषेक कुशवाह ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि 17 जून को उनके प्लांट के सामने गाडी हटाने को लेकर विवाद हुआ था उसके बाद 18 जून को उसके प्लांट के बाहर फायरिंग की गई। शिकायत में उसने आरोपियों के नाम भी लिखाये हैं।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस में ASI को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

सीएसपी मुनीश राजौरिया का कहना है कि इस मामले में प्रकरण दर्ज है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहरहाल इस समय आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए पुलिस ने लाइसेंसी हथियार भी जमा करवा लिए हैं लेकिन उन लोगों का क्या जो अवैध हथियारों को लेकर चलते है, उसका खुलेआम उपयोग करते हैं।  चुनावों के बीच खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग का वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather : प्रदेश के 41 जिलों में मानसून सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

[dgv_vimeo_video id=”723312932″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews