हाईवे पर बसी कॉलोनियों के सहारे शहर में घुस रहे बाहरी वाहन, पुलिस ने खुदवाई गहरी ट्रेंच

हाईवे पर बसी कॉलोनियों के सहारे शहर में घुस रहे बाहरी वाहन, पुलिस ने खुदवाई गहरी ट्रेंच

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है फिर भी दूसरे जिलों से आने वाले वाहन चालक चैकिंग से बचने के लिए हाईवे पर बसी कॉलोनियों को रास्ता बनाकर चैकिंग से बच रहे हैं। ऐसे लोगों का इलाज पुलिस ने ढूंढ लिया है और उसने कॉलोनियों के बाहर ट्रेंच खुदवा दी है।

कोरोना को देखते शहर में टोटल लॉक डाउन है और पुलिस लगातार निगाह रख रही है। कम्पू थाने के टी आई विनय शर्मा ने जब की क्षेत्र में स्थिति में जायजा लिया तो यह पाया गया कि चिरवाई नाका पर पूर्ण रूप से वैरीकेटिंग कराकर फोर्स तैनात किया गया । लेकिन शिवपुरी लिंक रोड पर 10 से 15 स्थान ऐसे चिन्हित किये गये जहाँ से आवाजाही निरंतर जारी थी और चिरवाई नाका वैरीकेटिंग पाइंट का कोई महत्व नही दिख रहा था । तब टी आई ने उन स्थानों को चिन्हित कर जेसीबी की मदद से तीन फुट गहरी व तीन फुट चौडी ट्रेंच (नालियां) खुदवाकर उन रास्तों को पूर्णतः बंद करा दिया। नालियों को इस प्रकार खुदवाया गया है कि हाई वे पर थाना क्षेत्र की उक्त कॉलोनियों से होकर बाहर से अन्दर आने वाले वाहन पूर्णतः बन्द हो जाएं और कोई भी कॉलोनीवासी को लॉक डाउन में दी गई छूट के समय में आने-जाने में कोई परेशानी न आये । इस व्यवस्था के बाद अब झांसी, शिवपुरी, गुना से कोई भी वाहन अथवा व्यक्ति शिवपुरी लिंक रोड से जुडी हुई कॉलोनियों के रास्तों से न आकर प्रशासन द्वारा चिन्हित रास्ता चिरवाई नाका , गिरवाई तथा विक्की फैक्ट्री से बिना चैकिंग के शहर में अन्दर नहीं आ पायेगा और उसे प्रवेश करने हेतु निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करना पड़ेगा जिससे हमारा शहर स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews