रील बनाने सड़क पर स्टंट करने वाले ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर होगा सख्त एक्शन, डीएसपी ट्रैफिक कर रहे तलाश

ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित एसपी ऑफिस और आईजी ऑफिस के सामने वाली रोड पर स्टंट करते ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा को देखकर लोग भौचक रह गए, आसपास से निकल रहे लोग सहम गए।
stunt in gwalior

Gwalior News : रील बनाने के चक्कर में लोग खुद की जान के साथ साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं, इस शौक के चलते कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं बावजूद इसके इसका चलन बढ़ता ही जा रहा है, हालात ये हो गए हैं कि अब सवारी वाहनों पर भी रील बनाने के लिए स्टंट होने लगे है, ताजा मामला ग्वालियर में सामने आया है, पुलिस इसमें एक्शन लेने की बात कर रही है।

एसपी और आईजी ऑफिस के सामने बेख़ौफ़ स्टंट  

ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित एसपी ऑफिस और आईजी ऑफिस के सामने वाली रोड पर स्टंट करते ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा को देखकर लोग भौचक रह गए, आसपास से निकल रहे लोग सहम गए लेकिन रील बनाने में मशगूल दोनों वाहनों के चालकों ने इसकी कोई परवाह नहीं की।

पुलिस कर रही स्टंटबाज चालकों की तलाश 

सवारी वाहन चालकों की इस हरकत को किसी जागरूक नागरिक ने भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, कुछ ही देर में स्टंटबाज चालकों के वीडियो पुलिस के पास पहुंच गए, मीडिया ने जब पुलिस से इस विषय में सवाल किया तो एडिशनल एसपी षियाज़ केएम के कहा ये बहुत खतरनाक है,  पुलिस इस पर सख्त एक्शन लेगी, ट्रैफिक डीएसपी को वीडियो दे दिया गया है जल्दी ही दोनों वाहनों की तलाश कर उनके चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews