प्रॉपर्टी डीलर ने फौजी के साथ की धोखाधड़ी, 20 लाख रुपये लेकर ना जमीन दी ना पैसे लौटाए

प्रॉपर्टी डीलर ने फौजी के साथ की धोखाधड़ी, 20 लाख रुपये लेकर ना जमीन दी ना पैसे लौटाए

Gwalior News : ग्वालियर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक फौजी के साथ जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दी, डीलर ने फौजी के साथ एक जमीन का सौदा 20 लाख रुपये में किया और फिर पैसे लेने के बाद ना जमीन की रजिस्ट्री की और ना ही अब पैसे वापस कर रहा है, फौजी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि नेवी में बतौर सैनिक काम करने वाले अरविंद सिंह कुशवाह आदित्य नगर में रहते हैं उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर राजवीर सिंह से एक प्लाट का सौदा 20 लाख रुपये में किया था, सौदे के बाद उन्होंने 29 मई 2022 को राजवीर को पैसे दे दिए लेकिन राजवीर रजिस्ट्री के लिए टरकाने लगा।

नेवी सैनिक अरविंद ने कई बार राजवीर से प्लाट की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा लेकिन वो टालता रहा और फिर जब अरविंद को राजवीर की नीयत पर शक हुआ तो उन्होंने उससे अपने पैसे मांगे लेकिन उसने पैसे देने से इंकार कर दिया । परेशान  नेवी सैनिक ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”797332562″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews