लक्ष्य के अनुरूप संपत्तिकर वसूली नहीं की, ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर ने 11 कर्मचारियों का 5 दिवस का वेतन काटा

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारी इस समय सभी तरह की कर वसूली कर रहे हैं, नगर निगम कमिशनर ने जल कर संपत्ति कर सहित अन्य टैक्स लक्ष्य के अनुरूप वसूलने के निर्देश दिए है लेकिन समीक्षा के दौरान 11 कर संग्रहक ऐसे सामने आये जिनकी वसूली लक्ष्य से कम थी जिस पर कमिश्नर ने उनका 5-5 दिन का वेतन काट दिया।

सम्पत्ति कर वसूली में 11 कर संग्रहकों की लापरवाही 

ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त  एपीएस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त हर्ष सिंह ने संपत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान प्रतिदिन एक करोड़ रुपए की वसूली करने के निर्देश दिए थे। लेकिन बहुत से कर संग्रहकों में इसमें लापरवाही दिखाई जिस कारण वसूली लक्ष्य से कम रह गई।

इन 11 कर संग्रहकों का वेतन काटा 

इससे नाराज होकर कमिशनर के निर्देश पर एक्शन लिया गया है और पिछले चार दिवस में संपत्तिकर वसूली में लापरवाही करने वाले कर संग्रहको राम गोविंद पाल, करण टॉक, अशोक कुशवाहा, देवेंद्र दंगरोलिया, के के राठौर,  शैलेंद्र कौरव, रामेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र कुशवाहा, आभा देशमुख, आनंद यादव एवं साहिर मोहम्मद का पांच दिवस का वेतन काटा गया। इसके साथ ही ने चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा निरंतर कर वसूली में लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews