
Rajmata Madhavi Raje Scindia passes away : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर पहुंच गई है, ज्योतिरादित्य विशेष विमान से पार्थिव देह लेकर पहुंचे, उनके साथ पूरा परिवार भी है, पार्थिव देह की एयरपोर्ट से महल यानि जय विलास पैलेस ले जाया गया है जहाँ शहर की जनता के दर्शनार्थ रखा जायेगा और शाम को सिंधिया राजवंश की छत्री में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
विशेष विमान से ग्वालियर पहुंची राजमाता माधवी राजे की पार्थिव देह
माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह आज निर्धारित समय के मुताबिक ग्वालियर पहुंच गई, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, पुत्र महानआर्यमन, बहन चित्रांगदा सिंह और परिवार के अन्य सदस्य विशेष विमान से पार्थिव देह लेकर ग्वालियर पहुंचे, ग्वालियर एयरपोर्ट के बाहर शहर की जनता भारी संख्या में मौजूद थी जो राजमाता अमर रहे के नारे लगा रही थी।
जोतिरादित्य एम्बुलेंस में लेकर महल के लिए रवाना, जनता ने की पुष्प वर्षा
पार्थिव देह को विमान से उतारकर फूलों से सजी एक एम्बुलेंस में रखा गया जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और परिवार के अन्य सदस्य बैठे और पार्थिव देह को जय विलास पैलेस की तरफ लेकर बढ़ गए, मुख्य मार्ग पर खड़े लोगों ने एम्बुलेंस पर पुष्पहार अर्पित कर अपने भाव प्रकट किये और राजमाता जिंदाबाद के नारे लगाये।
रानी महल में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जायेगा, सिंधिया परिवार की छत्री में होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि राजमाता माधवी राजे की पार्थिव देह जय विलास पैलेस के रानी महल में लोगों के दर्शनार्थ दोपहर 2:30 बजे तक रखी जाएगी, उसके बाद महल गेट से अंतिम यात्रा निकलेगी और दोपहर बाद सिंधिया परिवार की छत्री में अनितं संस्कार किया जायेगा , अंतिम संस्कार के लिए चबूतरे का निर्माण किया गया है जिस एगे के गोबर से लीपा गया है, चंदन की लकड़ी आई है जिसका इस्तेमाल अंतिम संस्कार में किया जायेगा।
कई प्रदेशों के सीएम आएंगे, ग्वालियर पहुंचे मंत्रियों ने जताया शोक
राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई अन्य वीआईपी ग्वालियर आएंगे, मप्र शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, विजय शाह, गोविन्द सिंह राजपूत सहित अन्य मंत्री ग्वालियर पहुंच चुके हैं इन्होंने गहरा शोक जताया है।
[dgv_vimeo_video id=”946874323″]
[dgv_vimeo_video id=”946874475″]
[dgv_vimeo_video id=”946874687″]
[dgv_vimeo_video id=”946883962″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

