Raksha Bandhan 2025: कांग्रेस नेताओं ने दृष्टिहीन छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बंधवाई, रक्षा का संकल्प लिया

ग्वालियर में आज रक्षाबंधन के दिन सियासत की एक उजली तस्वीर दिखाई दी, कांग्रेस नेताओं ने दृष्टिहीन आवासीय कन्या विद्यालय पहुंचकर उनसे अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और उनका जीवन भर साथ देने रक्षा करने का संकल्प लिया। 
Gwalior Congress

आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) है, पूरे देश में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ग्वालियर में भी रक्षाबंधन के अवसर पर बहने भाई की कलाई पर राखी बांध रहीं हैं लेकिन कुछ बहने ऐसी है जो इस दिन उदास और मायूस रहती हैं और ऐसी ही बहनों को खुश करने, त्यौहार के दिन उनके चेहरे पर ख़ुशी लाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ राखी का त्यौहार मनाया।

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा की ब्लाक कांग्रेस कमेटी हजीरा के नेताओं ने आज दृष्टिहीन बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया, कांग्रेस नेता आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय पहुंचे और उन्होंने यहाँ रहने वाली छात्राओं से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई।

यादगार रहेगा आज का रक्षाबंधन 

कांग्रेस नेताओं ने कलाई पर राखी बंधवाने के बाद बहनों को गिफ्ट दिए, मिठाई का डिब्बा दिया, पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर उनके साथ भोजन भी किया, राखी बंधवाने वालों में शामिल प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने इस अवसर पर कहा आज का रक्षाबंधन यादगार रहेगा, इन बहनों का आशीर्वाद जीवन में बहुत संबल प्रदान करेगा उन्होंने कहा कि जितना भी बन पड़ेगा मैं इन बहनों के लिए करूँगा और उनके लिए हमेशा सुख दुख में खड़ा रहूंगा।

जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन

ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि आज का दिन जीवन में सबसे सौभाग्यशाली दिन है आज मन, दिल और आत्मा अभिभूत है आज का रक्षाबंधन पूरे जीवन में यादगार रहेगा उन्होंने इस आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक जीतू खटीक का धन्यवाद एवं आभार भी व्यक्त किया।

अंतिम सांस तक साथ देने का लिए संकल्प 

कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कांग्रेस नेता जीतू खटीक ने कहा कि मैं पिछले 17 वर्ष से इन्हीं बहनों के साथ राखी का त्यौहार मना रहा हूं अब मेरे साथ सैकड़ों कांग्रेस जन भी इन बहनों के साथ राखी का त्यौहार मनाने लगे हैं यह इन बहनो का हम पर आशीर्वाद है, उन्होंने कहा हमने इन बहनों को अपना मान लिया है, उनका अंतिम सांस तक साथ देने का प्रण भी हमने लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews