“RSS का भारत के मान, प्रतिष्ठा और विकास में अहम् योगदान”, संघ के 100वें स्थापना दिवस पर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

RSS मातृभूमि के प्रति समर्पण, अनुशासन, संयम, साहस और वीरता का संचार करता है। संघ का अंतिम लक्ष्य भारत का "सर्वांगीण उन्नति" है, जिसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक स्वयं को समर्पित करता है। सिंधिया ने राष्ट्र निर्माण में अहम् योगदान के लिए RSS को धन्यवाद दिया है ।
Scindia RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि RSS का इस साल शताब्दी वर्ष है, कल दशहरे के दिन ही 100 साल पहले 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी, संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संघ के 100वें स्थापना दिवस पर बधाई दी है और भारत के मान, प्रतिष्ठा और विकास में अहम् योगदान देने के लिए RSS को धन्यवाद दिया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर पहुंचे, वे ग्वालियर में आयोजित होने वाले नवमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे और कल दशहरे पर सिंधिया परिवार के पारंपरिक शमी पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, उन्होंने ग्वालियर चंबल सहित प्रदेश वासियों को नवमी और दशहरे की शुभकामनायें दी हैं।

सिंधिया ने दी दशहरे की बधाई और शुभकामनायें 

सिंधिया ने कहा असत्य पर सत्य की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व दशहरा हमें प्रगति और विकास का मार्ग दिखाए, हम सब एकता अखंडता के साथ प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में भागीदार बनें, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में विकास हो प्रगति हो यही कामना हम सभी जनसेवक करते हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में इसे पूरा करने का प्रयास करते हैं।

RSS का पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित 

RSS के शताब्दी वर्ष से जुड़े सवाल पर सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा कि संघ एक ऐसा संगठन जिसने हमेशा भारत माता की सेवा के लिए पूरा जीवन उसके चरणों में समर्पित कर दिया,  उन्होंने कहा आरएसएस के अनेक अंग अलग अलग क्षेत्र में काम कर रहे हैं जिसका उद्देश्य भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो, सिंधिया ने कहा मैं संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर दिल की गहराइयों से बधाई देता हूँ और भारत का मान , प्रतिष्ठा और विकास में अहम् योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हूँ।

भारत हमेशा से चैम्पियन था भविष्य में भी रहेगा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा भारत द्वारा जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ ले जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, उन्हें जो करना था वो उन्होंने कर दिया हमें जो करना था हमने किया ये खेल का मैदान है भारत हमेशा से चैम्पियन था , चैम्पियन है और भविष्य में भी चैम्पियन रहेगा ।

[dgv_vimeo_video id=”1123594218″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews