RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता के आरोप, ग्वालियर पुलिस ने की FIR

शिकायतकर्ताओं ने आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार करने, गाली गलौज करने और शासकीय दायित्व में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगाये हैं।
RTI activist Ashish Chaturvedi

Gwalior Police files FIR against RTI activist Ashish Chaturvedi : व्यापमं काण्ड के व्हिसिल ब्लोअर RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, पुलिस ने ये एफआईआर आशीष की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर की है, शिकायती आवेदन में  तीन सुरक्षाकर्मियों ने आशीष चतुर्वेदी पर अभद्रता करने उन्हें माँ बहन की गंदी गालियाँ देने के आरोप लगाये है और साक्ष्य के तौर पर ऑडियो भी सौंपा हैं।

ग्वालियर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी उनके द्वारा किये गए उजागर किये गए भाजपा सरकार के घोटालों के लिए जितने चर्चित हैं उतने ही वे उनको दी जाने वाली पुलिस सुरक्षा को लेकर भी हैं, कभी साइकिल पर अपने सुरक्षा गार्ड के साथ चलने वाले आशीष पर अब पुलिस ने ही एफआईआर दर्ज की है।

आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने की पुलिस में शिकायत 

दरअसल आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में तैनात एसएएफ के तीन पुलिसकर्मियों ने झाँसी रोड थाने में एक शिकायती आवेदन और वीडियो की शक्ल में ऑडियो के साथ दिया है आवेदन में आरक्षक रामू सिंह कुशवाह, 14 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक सर्वेश शर्मा और 14 वीं बटालियन के आरक्षक योगेन्द्र राजावत के हस्ताक्षर हैं।

शिकायत में सुरक्षाकर्मियों ने लगाये गाली गलौज करने के आरोप  

शिकायतकर्ताओं ने आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार करने, गाली गलौज करने और शासकीय दायित्व में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि आशीष चतुर्वेदी एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं वो कहते हैं कि मेरे हिसाब से ड्यूटी नहीं करोगे तो वर्दी उतरवा दूंगा वो हमें नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ताओं ने लिखा है कि सिर्फ हम ही नहीं आशीष के यहाँ ड्यूटी करने वाले कई सुरक्षाकर्मी ने प्रताड़ना के शिकार हुए हैं।

ऑडियो के आधार पर पुलिस ने दर्ज की FIR 

एडिशनल एसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने कहा कि तीन सुरक्षाकर्मियों की शिकायत के आधार पर आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, अब इस मामले में नोटिस देकर जाँच की जाएगी उसके बाद वैधानिक कार्यवाही  की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1048523390″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews