नाजायज रिश्ते के शक में पवित्र रिश्ते का अंत, पति ने की पत्नी की हत्या

नाजायज रिश्ते के शक में पवित्र रिश्ते का अंत, पति ने की पत्नी की हत्या

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

जिले के मुरार थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध होने का शक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरार थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के मोहनपुर गाँव के पास रहने वाले गजराज सिंह धानुक ने अपनी पत्नी सुमन की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गजराज मजदूरी करता है उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी युवक के साथ नाजायज संबंध हैं। इसे लेकर दोनो के बीच झगड़े होते रहते थे। गुरुवार को भी गजराज और सुमन के बीच इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गजराज ने सुमन पर पत्थर पटक दिया जिससे वो लहूलुहान हो गई। गंभीर हालत में सुमन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजराज धानुक को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews