Sex Racket : शहर के कई गेस्ट हॉउस में चलता हैं देह व्यापार, आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद हुआ खुलासा

Sex Racket : शहर के कई गेस्ट हॉउस में चलता हैं देह व्यापार, आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद हुआ खुलासा

Sex Racket Gwalior : ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने बीती रात लक्ष्मीनारायण गेस्ट हॉउस पर छापा मारकर देह व्यापार के खेल को उजागर किया, पुलिस ने यहाँ से एक युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, इसमें गेस्ट हॉउस संचालक भी शामिल है, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शहर में बहुत ऑर्गेनाइज्ड तरीके से गेस्ट हॉउस और रेस्ट हॉउस में देह व्यापार का खेल चल रहा है।

सूचना के बाद पुलिस कर रही थी निगरानी 

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि दीनदयाल नगर स्थित लक्ष्मीनारायण गेस्ट हॉउस ने बहुत से लड़के लड़कियां आते हैं यहाँ कोई अनैतिक काम होता हैं, पुलिस ने इसकी निगरानी की और मालूम चला कि यहाँ देह व्यापार होता है।

आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा गेस्ट हॉउस पर 

पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का खुलासा करने की प्लानिंग की और अपने के आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा, आरक्षक ने गेस्ट हॉउस पर काम करने वाले कल्लू उर्फ़ लल्लू से बात की वो यहाँ दलाल की तरह काम करता है उसने आरक्षक को गेस्ट हॉउस बुलाया यहाँ गेस्ट हॉउस संचालकराम प्रताप सिंह तोमर भी मौजूद था।

सौदा होते ही पुलिस ने मारा छापा 

कल्लू ने आरक्षक को मोबाइल पर लड़कियां पसंद करवाई और फिर 5 हजार रुपये में सौदा तय किया, सौदा तय होते ही कल्लू ने तत्काल लड़की को बुला लिया, लड़की के आते ही आरक्षक ने पुलिस को मैसेज कर दिया जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर लड़की सहित  गेस्ट हॉउस संचालक राम प्रताप सिंह तोमर, दलाल कल्लू पंडित और ग्राहक श्याम सुन्दर राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

तीन महीने पहले किराये के घर में शुरू किया गेस्ट हॉउस 

पुलिस ने बताया कि राम प्रताप ने ये गेस्ट हॉउस तीन महीने पहले ही किराये के मकान में शुरू किया है और तभी से वो यहाँ ये काम कर रहा है, पुलिस को गेस्ट हॉउस से आपत्तिजनक सामग्री, कल्लू के मोबाइल से लड़कियों के फोटो और अन्य अवांछित सामग्री मिली है।

लड़की का खुलासा शहर के कई गेस्ट हॉउस में वो जा चुकी है

पूछताछ में खुलासा हुआ कि देह व्यापार का ये काम शहर के गेस्ट हॉउस और रेस्ट हॉउस में बहुत ऑर्गेनाइज्ड तरीके से चल रहा है, लड़की का पति और ससुरालीजन इलाहबाद में रहते हैं और वो अपनी नन्द के साथ ग्वालियर में रहती है और सिटी सेंटर में एक मसाज पार्लर में काम करती है, पुलिस को पता चला है कि लड़की को कल्लू ग्राहकों से मिलवाता था और गेस्ट हॉउस पर लेकर आता था और वपस उसे उसकी जगह छोड़ जाता था, लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी एक सहेली भी यही काम करती है हम लोग शहर के कई गेस्ट हॉउस में कॉल पर जाते हैं।

पुलिस के निशाने पर शहर के गेस्ट हॉउस, रेस्ट हॉउस 

लड़की के खुलासे के बाद अब पुलिस के निशाने पर वो गेस्ट हॉउस आ गए हैं जिनके नाम उसने बताये हैं, पुलिस का मानना है कि इसके अलावा अब वो शहर के सभी गेस्ट हॉउस , रेस्ट हॉउस और ऐसी सभी जगहों पर कड़ी निगरानी रखेगी जहाँ देह व्यापार की सम्भावना हो सकती है, पुलिस ने जनता से भी इस काम में मदद करने की अपील की है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट        

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews