
Sheetla Mata Temple incident CM Dr. Mohan Yadav met injured
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचे, उन्होंने जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों को हिम्मत बंधाई, मुख्यमंत्री ने कहा किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरुरत नहीं है एक एक व्यक्ति की सरकार चिंता कर रही है, यदि जरुरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस भी मदद के लिए तैयार है, उन्होंने ये भी कहा हमने कार्रवाई की है और यदि आवश्यकता पड़ी तो और बड़ी कार्रवाई करेंगे।
ग्वालियर के प्रसिद्द शीतला माता मंदिर पर शनिवार- रविवार देर रात एक ट्रक काल बनकर आया और 15 लोगों के प्राण ले गया , इस हृदय विदारक दुर्घटना में 43 लोग घायल हो गए, मृतकों और घायलों में महिला, पुरुष, बच्चे सब शामिल हैं, घटना के तुरंत बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्शन लिया और एक सीएसपी , तीन थाना प्रभारियों सहित कुल 8 पुलिस अधिकारियों – कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
घायलों के परिजनों से बोले सीएम, इनकी चिंता करना हमारा काम
आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर पहुंचे उन्होंने जयारोग्य अस्पताल के ICU में पहुंचकर घायलों से उनकी हालचाल जाने और उनसे बात की, उनके परिजनों से बात की और कहा आप चिंता नहीं करना, एक एक व्यक्ति की चिंता करना हमारा काम है पूरी सरकार आपके साथ साथ खड़ी है, सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।
सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा आपका बेहतर से बेहतर इलाज करना हमारी जिम्मेदारी है जरुरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस भी तैयार रहेगी। उन्होंने कहा इस घटना के लिए दोषियों पर हमने कार्रवाई की है यदि आवश्यकता पड़ेगी तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी , घटना की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं, हमारी पहली प्राथमिकता आपका बेहतर इलाज है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

