SI की पत्नी ने महिला आरक्षक के साथ पति को पकड़ा, जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

SI की पत्नी ने महिला आरक्षक के साथ पति को पकड़ा, जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पति की हरकतों से परेशान एक सब इंस्पेक्टर (sub Inspector)   की पत्नी ने उसे दूसरी महिला के साथ एक फ्लेट में रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों और पुलिस (Police)को लेकर फ्लेट पर पहुँची पत्नी ने परिजनों के साथ महिला और पति की जमकर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार मुरैना (Morena) जिले के रामपुर थाने के पदस्थ थाना प्रभारी सुनील बारोरिया का विवाह कंचन के साथ 2007 में हुआ । सुनील की पोस्टिंग मुरैना होने के कारण वो ग्वालियर कम आता था। लेकिन कंचन को उसपर शक था बीती रात सुनील अपने दोस्त के मुरार थाना क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट में आया उसके साथ एक महिला भी थी जो मुरैना पुलिस में आरक्षक बताई गई है। कंचन को जैसे ही सुनील की मौजूदगी का पता चला वो परिजनों और पुलिस को लेकर वहाँ पहुँच गई एक फ्लेट में दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बहुत मुश्किल से इन लोगों ने फ्लेट के दरवाजा खुलवा पाया

पति को दूसरी औरत के साथ देखकर कंचन भड़क गई, उसके साथ मौजूद उसकी माँ भाई और अन्य परिजन भड़क गए। सबने दोनों की जमकर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। कंचन की माँ ने कहा कि उनका दामाद उनकी लड़की को ठीक से नहीं रखता और दूसरी औरतों के साथ संबंध रखता है। हमने आज उसे दूसरी औरत के साथ पकड़ा है। उधर सीएसपी राम नरेश पचौरी ने कहा कि पति पत्नी का विवाद है। पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews