8 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, UP से लाकर Gwalior में बेच रहा था

8 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, UP से लाकर Gwalior में बेच रहा था

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) द्वारा जारी अभियान के तहत आज रविवार को उसे एक सफलता मिली। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर (Smack Smuggler) को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 81 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है।

एसपी ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में नशे का सामान बेचने के लिए आया है। एसपी ने एडिशनल एसपी पूर्व एवं क्राइम राजेश दंडोतिया, एडिशनल एसपी मध्य हितिका वासल को क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाने की टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – जब अचानक Excercise करने लगे PM Narendra Modi , वीडियो वायरल

एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाने के फ़ोर्स ने मुखबिर के बताये स्थान हस्सू खां – हद्दू खां की समाधि रामजी का पुरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखते ही तस्कर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फ़ोर्स ने घेरकर आरोपी तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तस्कर के कब्जे से 81 ग्राम स्मैक बरमाद हुई जिसकी कीमत 8 लाख बताई गई है।

ये भी पढ़ें – MP News : किसानों को राहत देने शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, एजेंसियों पर बोझ होगा कम

पूछताछ में आरोपी तस्कर ने बताया कि वो उत्तरप्रदेश के जिला जालौन से स्मैक लाकर पुड़िया बनाकर ग्वालियर में बेचा करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में पहले से ही 9 अपराध दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें – 10वीं-12वीं Exam पर आई बड़ी अपडेट, अप्रैल-मई 2022 में आयोजित होगी परीक्षा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews