ग्वालियर में बेख़ौफ़ चोर, खोल ले गए सीवर चैंबर ढक्कन, दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग, पुलिस और CM Helpline में शिकायत पर भी नहीं हो रही सुनवाई 

ग्वालियर में बेख़ौफ़ चोर, खोल ले गए सीवर चैंबर ढक्कन, दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग, पुलिस और CM Helpline में शिकायत पर भी नहीं हो रही सुनवाई 

Gwalior News : ग्वालियर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। बेख़ौफ़ चोर ग्वालियर के एक क्षेत्र से सीवर चैंबर पर लगे लोहे के ढक्कन चोरी कर रहे हैं, बड़ी बात ये है कि स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में लेकिन एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है उधर लोग खुले सीवर से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने अब इसके लिए सीएम हेल्पलाइन में चले गए हैं लकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सीवर ढक्कन चोरी की शिकायत पर पुलिस चुप 

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित दीनदयाल नगर के मेट्रो काम्प्लेक्स बी के चारों तरफ बने सीवर चैंबर के लोहे के ढक्कन लगातार चोरी हो रहे हैं, मार्केट के दुकानदारों ने और स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत वीडियो और सीसीटीवी प्रूफ के साथ महाराजपुरा थाना पुलिस को 27 फरवरी को दी लेकिन पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

सीसीटीवी में दिख रहे चोर, पुलिस फिर भी खामोश 

शिकायत पर 10 दुकानदारों के हस्ताक्षर हैं जिन्होंने लिखा कि 1 फरवरी को कुछ ढक्कन चोरी हुए फिर 26 फरवरी को रात में 3 बजे करीब तीन ढक्कन चोरी गए। दुकानदारों ने सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस को दिए हैं जिसमें चोरी करने वाले ऑटो रिक्शा, उसमें बैठा ड्राइवर,  चोरी करता युवक सब दिखाई दे रहा है लेकिन पुलिस चुप है।

[dgv_vimeo_video id=”811236911″]

खुले चैंबर में गिरकर घायल हो रहे लोग 

सीवर चैंबर के ढक्कन चोरी हो जाने के बाद नगर निगम ने इसपर दूसरा ढक्कन नहीं लगाया जिसका परिणाम ये हुआ कि लोग इसमें गिरकर  दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं,  कल 23 मार्च को ही एक मोटरसाइकिल सवार खुले चैंबर में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया वो और गाडी पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला उछलकर सड़क पर पड़ी, लोगों ने मदद कर उन्हें उठाया।

[dgv_vimeo_video id=”811236491″]

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का भी कोई असर नहीं 

जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो दुकानदारों ने 3 मार्च को सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की है, लेकिन 30 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी हालात वैसे ही हैं, दुकानदार परेशान हैं कि अब वो इसकी शिकायत लेकर कहाँ जाएँ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews