पूजा करने गए स्टूडेंट का मंदिर में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

पूजा करने गए स्टूडेंट का मंदिर में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पूजा करने गए स्टूडेंट का शव (student’s body) मंदिर में मिलने से आज सुबह सनसनी फ़ैल गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर मामले की पड़ताल शुरू की और शव को पीएम के लिए भेज दिया उधर परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर (Gwalior News)  के जनकगंज थाना क्षेत्र में गोलपहाडिया पर रहने वाला अमर रजक रोज की तरह पास में ही स्थित मंदिर में पूजा करने गया था। 26 साल का अमर CA की तयारी कर रहा था। आज सोमवार सुबह वो मंदिर में शिव अभिषेक के लिए गया था लेकिन अचानक वो गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।

ये भी पढ़ें – MP में 19 कर्मचारियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, नौ को नौकरी से निकालने के आदेश

लोगों ने परिजनों और पुलिस (Gwalior Police) को सूचना दी, अमर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत (student’s death) हो गई।  पुलिस अमर के शव को लेकर पीएम हाउस पहुँच गई।  मृतक अमर के भाई अमित ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके भाई की हत्या की है।

ये भी पढ़ें – हेलमेट पर MP में सख्ती, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने जारी किये ये निर्देश

हालांकि पुलिस ने हत्या जैसी किसी भी घटना से प्रथम दृष्टया इंकार किया है, पुलिस का कहना है कि पूजा करते समय उनकी आंख और सिर में चोट लगी और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।  पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

[dgv_vimeo_video id=”756345539″]

[dgv_vimeo_video id=”756345737″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews