फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, कहा पुलिस की तरफ से मदद नहीं

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, कहा पुलिस की तरफ से मदद नहीं

डबरा, अरुण रजक। ग्वालियर जिले की डबरा (Dabra News) तहसील के पिछोर थाने के ग्राम पतरियापुरा में एक महिला की मौत हो गई है।  महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला (The body of woman found hanging on the noose) है, उधर महिला की मौत पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुलिस पर भी सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

मृत महिला सलैया गांव की रहने वाली थी। महिला के भाई ने mpbreakingnews को बताया कि उसकी बहन रवीना बघेल की शादी 6 साल पहले पतरिया पुरा गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था और लगातार वे प्रताड़ित कर रहे थे । इतना ही नहीं ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। गांव में इस बात को लेकर पंचायत भी बैठाई गई, लेकिन फिर भी मामला शांत नहीं हुआ।  जिसके बाद बाद महिला के परिजन उसे अपने घर ले आए।

ये भी पढ़ें – MP Weather: दिवाली बाद बदलेगा मौसम, चक्रवात का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

त्योहार के चलते महिला कल वापस अपने ससुराल गई जहां उसकी मृत्यु हो गई। महिला के भाई ने खुदकुशी करने की बात को सिरे से नकारा है। उसने बताया कि उसके घर में जितने भी कमरे हैं उनमें से किसी में भी दरवाजा नहीं है। ससुराल वाले उसे छत से घसीटते हुए नीचे लेकर आए हैं, छत पर पढ़े हुए उसके बिछिए इस बात को प्रमाणित करते हैं। इसके बाद ससुराल वालों ने मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और सभी लोग उसकी लाश को छोड़ कर घर से बाहर निकल गए।

ये भी पढ़ें – श्री रामायण यात्रा पर नवंबर में लेकर जाएगी IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

महिला के भाई ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि पुलिस लगातार कार्रवाई करने की बात कह रही है पर अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है‌। इतना ही नहीं पुलिस अभी तक मौके पर नहीं आई है केवल कार्रवाई का आश्वासन दे रही है और कह रही है कि तुम अपना त्यौहार मनाओ। पुलिस के इस रवैये को देखते हुए मायके वालों का कहना है कि अगर पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी तो हम शहर में चक्का जाम करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews