वंश बढ़ाने नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालवाले कराते रहे बहू के साथ दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

वंश बढ़ाने नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालवाले कराते रहे बहू के साथ दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर में ससुराल वाले बहू के साथ उसके भांजे से सिर्फ इसलिए दुष्कर्म (Rape) करवाते रहे कि उनका वंश आगे चल सके क्यों कि महिला का पति (Husband) यानि मामा वंश बढ़ाने लायक नहीं था। दुष्कर्म (Rape) से पहले ननद अपनी भाभी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर देती थी उसके बाद जब वो बेहोश हो जाती थी तो भांजा मामी के साथ गलत काम करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला गर्भवती (Pregnant) हो गई।  वो मौके पाकर मायके पहुंची और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार  (Arrest) कर लिया है।

ग्वालियर के रचना नगर की रहने वाले महिला ने गोले का मंदिर थाने में शिकायत की कि उसकी शादी अमलतास  कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से 3 दिसंबर 2016 को हुई थी।  शादी के बाद से ही उसका पति (Husband)उससे दूर दूर रहता था वो उसके साथ सोता भी नहीं था जब महिला ने पति (Husband) से वजह पूछी तो उसने हमेश टाल दिया महिला ने ये बात अपनी सास और ननद को बताई लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि यदि ये बात किसी को बताई और घर की बदनामी हुई तो ठीक नहीं होगा। महिला ने जब झगड़ा किया और इस बात पर आपत्ति जताई तो पता चला कि उसका पति (Husband) नपुंसक है जो बात उससे शादी से पहले छिपाई गई।

ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक की सीएम से मांग- रेमडेसिवीर की कालाबाजारी करने वालों को दें फांसी

इसी बीच महिला का पति (Husband) नौकरी करने जबलपुर चला गया।  महिला घर में अकेली रहने लगी तो मौका देखकर ननद ने भाभी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के भांजे से दुष्कर्म कराना शुरू कर दिया। ये सिलसिला लम्बे समय तक चलता रहा।  इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला की तबियत ख़राब हुई और उससे पता चला कि वो गर्भवती है, ननद ने इस अवस्था में भी भांजे से मामी के साथ दुष्कर्म का सिलसिला जारी रखा जिसके बाद महिला का गर्भपात हो गया। परेशान महिला ने जब ये बात अपने पति (Husband) को बताई तो उसने कहा कि वंश बढ़ाने के लिए ये सब किया गया।  ज्यादती से परेशान महिला मौका पाकर अपने मायके पहुंची  फिर पिता के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – कोरोना संक्रमण में मदद करने आगे आई भारतीय सेना, बनेगी मध्यप्रदेश सरकार की हमकदम

गोले का मंदिर थाने के टी आई विनय शर्मा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के बाद महिला के पति , सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी भांजा अभी गिरफ्त से दूर है जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल पति की रजामंदी से ससुरालवालों ने भांजे से मामी के साथ जो पाप किया उसकी सजा तो उन्हें कानून देगा ही लेकिन आरोपियों ने रिश्तों के साथ जो पाप किया है उसकी सजा भी इनको मिलना जरूरी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews