कमलनाथ के मंत्री बोले- पूरी कांग्रेस “महाराज” के साथ

कमलनाथ के मंत्री बोले- पूरी कांग्रेस “महाराज” के साथ

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़कों पर उतरने वाले बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है । सिंधिया समर्थक नेता उनके पक्ष में बयान दे रहे हैं। पिछले दिनों मंत्री इमरती देवी के बयान के बाद अब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान आया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि महाराज अकेले नहीं पूरी कांग्रेस उनके साथ है। जरूरत पड़ी तो हम सब महाराज के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का सड़कों। पर उतरने वाला बयान मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सरकार के कुछ मंत्रियों को भले ही अच्छा नहीं लगा हो लेकिन सिंधिया समर्थक नेता, विधायक और मंत्री उनके साथ खड़े हैं। मंत्री इमरती देवी ने सिंधिया के समर्थन का एलान पहले ही का दिया था अब सिंधिया के कट्टर समर्थकों प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बयान दिया है। ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव से पहले जनता को वचन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिया था। इसलिए से पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महाराज ने सरकार को आगाह किया है जो मेरी विचार में बिल्कुल ठीक किया है।

मंत्री ने कहा कि सिंधिया जी ने हमेशा जनता के। लिए काम करने की बात कही है। आप उनकी भावना को समझिये। उन्होंने कहा है कि कोई भी अपने को अकेला नहीं समझे जरूरत पड़ी तो सिंधिया उनके साथ सड़कों पर उतरेगा। मंत्री ने कहा कि इसलिए वचन पूरा कराने के लिए केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सड़कों पर नहीं उतरेंगे बल्कि पूरी कांग्रेस उनके साथ सड़कों पर उतरेगी। वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देने से किनारा करते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि जनता ने हमें कुर्सी पर आराम करने के लिए नहीं बल्कि चुनाव के पहले जनता से किए गए वचनों को पूरा करने के लिए बैठाया था और सरकार का भी लक्ष्य हैं की अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंच सकें। और हमारी सरकार भी यही प्रयास कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews