ग्वालियर में 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी, व्यापारी के ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

व्यापारी को अंदेशा है कि शायद किसी ने रेकी की होगी उसके बाद उसने पहले जीवाजी गंज में ऑफिस का ताला तोड़ा फिर मेरे घर सिटी सेंटर में कार का शीशा तोड़ा।
Gwalior theft Police investigation

Gwalior theft Police investigation

ग्वालियर में बीती रात बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक व्यापारी के ऑफिस को निशाना बनाया और वहां रखा 15 लाख से अधिक कैश चोरी कर भाग गए, घटना रात 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है, घटना के बारे में जो जानकारी व्यापारी ने बताई उसे सुनकर लगता है कि चोरों ने चोरी करने से पहले अच्छे से रेकी की है, घटना की सूचना पर सीएसपी सहित जनकगंज थाने का स्टाफ एफ एस एल टीम के साथ पड़ताल कर रहे हैं सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं पुलिस हुलिया के आधार पर उनकी तलाश कर रही है

ग्वालियर में पुलिस की कार्यशैली सवालों एक घेरे में हैं, जनकगंज थाना क्षेत्र की पुलिस गश्त पर लोग सवाल कर रहे हैं, वजह है क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी, जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज में संजय बंसल नामक व्यापारी का ऑफिस है, उनके पास हिंदुस्तान लिवर, बजाज सहित अन्य कई कम्पनियों की एजेंसी हैं, उनके ऑफिस के ताले तोड़कर चोर करीब 15 लाख से अधिक कैश चोरी कर ले गए

संजय बंसल ने मीडिया को बताया कि रत करीब डेढ़ बजे मुझे ऑफिस के सामने रहने वाले परिचित ने फोन किया कि तुन्हारे दरवाजे पर किसी ने पत्थर या हथौड़ा मारा है इसी आवाज आई है, मैं परिजनों को लेकर सिटी सेंटर स्थति अपने घर से यहाँ पहुंचा, ताले पर निशान थे लेकिन जब ऊपर आकर देखा तो सब ठीक था हम लौट गए, घर पहुंचने के बाद करीब 3 बजे तक भतीजे ने कैमरे चैक किये कोई हलचल दिखाई नहीं दी।

ताले तोड़े ऑफिस में रखा लाखों का कैश चोरी किया 

संजय बंसल ने बताया कि सुबह आठ बजे मैंने भाई को फिर भेजा कि एक बार चैक कर आओ तो यहाँ आकर देखा ताले टूटे हुए थे मैं यहाँ आया चैक किया तो ऑफिस में रखा कैश गायब था जो 15 से 20 लाख के आसपास होगा, चूँकि शनिवार को बैंक बंद था तो कैश यहीं ऑफिस में था, उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दो चोर दिखाई दिए हैं उन्होंने कई कैमरे भी तोड़ दिए हैं, संजय बंसल ने बताया कि रात को ही करीब 4 बजे मेरे घर सिटी सेंटर पर बाहर रखी कार का कांच किसी ने तोड़ दिया, मेरी कार के पास एक काले रंग की क्रेटा दिखाई दे रही है लेकिन कांच कैसे टूटा समझ नहीं आ रहा।

पुलिस कर रही पड़ताल 

मौके पर मौजूद सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस पड़ताल कर रही है,  फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट निशान  उठा रहे हैं,  सीसीटीवी चैक किये जा रहे हैं दो बदमाश दिखाई दिए हैं उनके हुलिए के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने की कोशश की जा रही है, जल्दी ही चोरों का पता लगाया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews