अवैध शराब बेचते तीन डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, दिल्ली व हरियाणा की शराब जब्त

अवैध शराब बेचते तीन डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, दिल्ली व हरियाणा की शराब जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने अवैध शराब (Illegal Liquor) बेचते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब जब्त की है। गिरफ्तार युवक टू व्हीलर पर डिलीवरी बॉय की तरह अवैध अंग्रेजी शराब बेचने का काम करते हैं, इनके पास से दिल्ली और हरियाणा की शराब पुलिस ने जब्त की है।

पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद से पुलिस ने अवैध शराब और अन्य अवैध कारोबारों पर मुखबिर तंत्र की नजर पैनी कर दी है। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना मिली कि थाटीपुर थाना क्षेत्र में श्मशान के पास कुछ लोग टू व्हीलर पर शराब बेच रहे हैं। सूचना के बाद एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया (Rajesh Dandotiya Adsp Gwalior Crime Branch Gwalior) को एक्शन के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – लक्जरी गाड़ियों के शौकीन जुआरी पुलिस गिरफ्त में, साढ़े तीन लाख कैश मिला

एसएसपी की सूचना पर एडिशनल एसपी दंडोतिया ने थाटीपुर थाना और क्राइम ब्रांच थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान श्मशान घाट के पास भेजी। श्मशान के पास पुलिस को एक्टिवा हुए सुजुकी गाड़ियों पर बैठे तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें – पंजाब डीजीपी वीके भावरा का बयान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है सिद्धू मूसे वाला का मर्डर

पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीनों संदिग्धों और उनकी गाड़ियों की तलाशी लेने पर एक के पास से बैग में 18 रायल स्टेज व 04 रायल चैलेंजर्स की अवैध शराब की बोतल,  एक मोबाइल मिला, दूसरे के पास से एक मोबाइल तथा 37,250/- रुपये नगद जब्त किये गये, इसी प्रकार तीसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल और गाड़ी से 12 बॉटल रॉयल स्टेज एवं 08 बॉटल रायल चैलेंजर्स तथा 1800/- रुपये  नगद जब्त किये।

पकड़े गये तीनों आरोपियों से जब्त शराब दिल्ली व हरियाणा की है पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लोग एक स्थानीय व्यक्ति से शराब बेचने के लिए लाते हैं और डिलीवरी बॉय की तरह अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने पकड़े गये तीनों डिलीवरी बॉय व शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाटीपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews