लक्जरी गाड़ियों के शौकीन जुआरी पुलिस गिरफ्त में, साढ़े तीन लाख कैश मिला

लक्जरी गाड़ियों के शौकीन जुआरी पुलिस गिरफ्त में, साढ़े तीन लाख कैश मिला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 13 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद किये, इतना ही नहीं पुलिस ने जुआरियों के पास से दो लक्जरी कारें 4 मोटर साइकिल और 12 मोबाइल जब्त किये हैं।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरोल थाना  क्षेत्र में ऑरेंज सिटी के पास खुले मैदान में काफी संख्या में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया (Gwalior Crime Branch Police) को एक्शन के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – Indore News : गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करने के लिए पकड़ी जुर्म की राह, पुलिस ने पकड़ी गैंग

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया (Rajesh Dandotiya Adsp Crime Branch Gwalior)ने सीएसपी विश्व विद्यालय क्षेत्र रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीआई डॉ. संतोष यादव एवं सिरोल थाना टीआई  गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा। पुलिस को ऑरेंज सिटी के पास खाली मैदान में बहुत लोग जुआ खेलते दिखे।

ये भी पढ़ें – पंजाब डीजीपी वीके भावरा का बयान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है सिद्धू मूसे वाला का मर्डर

पुलिस टीम को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई और उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को मौके से धरदबोचा। पकड़े गये जुआरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 03 लाख 50 हजार रुपये नगद, 12 मोबाइल तथा 10 ताश की गड्डी जप्त की गई।

ये भी पढ़ें – कर्मचारी-श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, बढ़ाई गई मानदेय की राशि, 1 अप्रैल से लागू, 2 महीने के एरियर्स का होगा भुगतान

पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के पास से एक क्रेटा कार, एक स्विफ्ट कार, चार मोटर सायकिल भी जब्त की। पकड़े गये जुआरियों ने पूछताछ में बताया कि मुरैना का रहने वाला एक व्यक्ति जुआ-सट्टा खिलाता है। पकड़े गये सभी 13 जुआरियों के विरुद्ध थाना सिरोल में जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews