Transfer: DGP के आदेश के बाद कर्मचारियों अधिकारियों के तबादले, पुलिस लाइन भेजे गए, जानें वजह

आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने 15 अक्टूबर 2014 को जारी आदेश में आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जांच में संलिप्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की थानों में पदस्थापना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे और उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन म इन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था जिसके बाद DGP कैलाश मकवाना ने अब सख्ती दिखाई है ।
transfer 2026

transfer

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP MP Kailash Makwana) के आदेश के बाद अब आपराधिक प्रकरण और विभागीय जाँच में संलिप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की थानों से रवानगी होने लगी है, पिछले महीने पुलिस महानिदेशक की तरफ से इस आशय का आदेश जारी हुआ था।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने निर्देश पर पिछले महीने की 17 तारीख को यानि 17 जून को विशेष महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार ने एक आदेश पुलिस आयुक्त (इन्दौर/भोपाल) और प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों (रेल सहित) के लिए जारी किया था। 

ये कहा गया था DGP के आदेश में  

आदेश में कहा गया था कि जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित है (दुर्घटना प्रकरण को छोड़कर) तथा जिन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जांच लंबित है उन्हें पुलिस थानों, काईम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में तैनात नहीं किया जायेगा।

PHQ ने मांगी थी जानकारी 

स्पेशल डीजी कटियार ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनके अधीनस्थ इकाइयों में इस तरह के जो भी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी हैं उनके बारे में आवश्यक कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) को ई-मेल aig admin2@mppolice.gov.in पर भेजें तथा भविष्य में भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

ग्वालियर जोन के जिलों में एक्शन 

आदेश के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी निकालना शुरू कर दी और उन्हें थानों, क्राइम ब्रांच और कार्यालयों से हटाकर पुलिस लाइन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ग्वालियर आईजी अरविंद कुमार सक्सेना के निर्देश पर उनके कार्यक्षेत्र के जिलों के एसपी ने ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आईजी सक्सेना ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश का अक्षरशः पालन किया जा रहा है।

ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सिंगरौली में तबादले 

आईजी के आदेश के बाद ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने जिले के थानों में और कार्यालयों में पदस्थ 63  एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है इसी तरह शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आदेश निकाल कर 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस लाइन भेज दिया है वहीं अशोकनगर एसपी विनीत जैन ने 3 कर्मचारियों को लाइन भेजा है और गुना एसपी अंकित सोनी ने 10 कर्मचारियों को लाइन भेजा है । उधर आईजी रीवा गौरव राजपूत के निर्देश पर सिंगरौली एसपी मनीष खत्री ने अपने जिले के 11  एसआई ,  एसआई , प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को थानों  से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल का आदेश 

ग्वालियर से अतुल सक्सेना और सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार  की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews