Transfer : पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले, 21 अधिकारियों को इधर से उधर किया, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सर्जरी करते हुए उन पुलिस इंस्पेक्टर्स से थानों का प्रभार वापस लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है जिनकी शिकायते मिली थी या फिर वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे थे
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, ये तबादले शासन स्तर पर हो रहे हैं साथ ही जिला स्तर पर भी कार्य सुविधा की दृष्टि से तबादले किये जा रहे हैं इसी श्रंखला में आज ग्वालियर जिला पुलिस बल में तबादले हुए है, एसपी में आदेश पर पुलिस इंस्पेक्टर्स और सूबेदार को इस जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर्स और सूबेदार के तबादले 

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आज दो अलग अलग आदेश जारी कर पुलिस अधिकारियों के तबादले किये हैं, इस तबादला सूची में निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और सूबेदारों के नाम शामिल हैं।

कई अधिकारियों को मिला थानों का प्रभार, कई से छिना 

आदेश में जिनके तबादले किये गए हैं उनमें 6 निरीक्षक, 11 कार्यवाहक निरीक्षक और 4 सूबेदार के नाम शामिल हैं इसमें कई इंस्पेक्टर ऐसे हैं जिन्हें पुलिस लाइन से थानों का प्रभार सौंपा गया है वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हें थानों से पुलिस लाइन भेजा गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews