लापरवाही पर गिरी गाज, दो कर्मचारी निलंबित, दो की सेवाएं समाप्त

लापरवाही पर गिरी गाज, दो कर्मचारी निलंबित, दो की सेवाएं समाप्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। चेतावनी देने के बाद भी लापरवाह कमर्चारियों को कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है।  ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और दो कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश दिए इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में रैंकिंग सुधारने के लिए ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर अधिकारियों के साथ नियमित सड़क पर उतर रहे हैं। उन्होंने कमर्चारियों को हिदायत दी है कि स्वच्छता के काम में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी, बावजूद इसके कुछ कर्मचारी सफाई  लापरवाही कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – “ग्वालियर में जनजीवन पूरी तरह सामान्य, अफवाहो पर न दें ध्यान”- कलेक्टर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम क्षेत्र में अभी गार्बेज फ्री सिटी एवं वाटर प्लस के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है , नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Kishor Kanyal) ने सभी कर्मचारियों से मुस्तैद रहकर इस काम में जुटने के निर्देश दिए हैं लेकिन कमिश्नर को जब लापरवाही की जानकारी मिली तो उन्होंने वार्ड क्रमांक 7 के नियमित सफाई संरक्षक एवं प्रभारी डब्ल्यूएचओ रूप किशोर को निलंबित कर दिया इसी तरह वार्ड क्रमांक 59 के प्रभारी डब्ल्यूएचओ प्रशांत देवीदास और प्रभारी एसआई क्षेत्र क्रमांक 13 को भी निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें – अग्‍न‍िपथ भर्ती योजना: नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रख पाएंगे अग्‍न‍िवीर, NIOS ने लाई नई स्कीम, जाने 

कमिश्नर ने वार्ड क्रमांक 7 के सफाई संरक्षक अजय करोसिया और विनोद की सेवा समाप्ति के आदेश दिए साथ ही वार्ड क्रमांक 37 प्रभारी डब्ल्यूएचओ अजय धौलकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews