शासकीय कन्या छात्रावास में दो बहनों को सांप ने काटा, एक की मौत, दूसरी वेंटिलेटर पर, परिजनों ने लगाये स्टाफ पर लापरवाही के आरोप

परिजनों ने आरोप आरोप लगाया कि रात के समय छात्रावास में कोई स्टाफ नहीं था यदि समय पर इलाज मिल जाता तो पल्लवी की मौत नहीं हुई होती
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर जिले के घाटीगांव क्षेत्र में स्थित एक कन्या छात्रवास में रह रहीं दो बहनों को जहरीले सांप ने काट लिया, जहर ने अपना असर दिखाया और दोनों बच्चियों की हालत गंभीर हो गई, छात्रावास स्टाफ ने तत्काल दोनों को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया जहाँ बड़ी बहन को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि छोटी बहन अन्नू की हालत गंभीर है उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, परिजनों ने इस मामले में छात्रावास स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाये हैं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दो सगी बहनों को सांप ने काटा एक की मौत दूसरी की हालत गंभीर 

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के भितरवार ब्लॉक के सैकरा गांव के रहने वाले कल्लू जाटव की 12 वर्षीय बड़ी बेटी पल्लवी जाटव और 11 वर्षीय छोटी बेटी अनु जाटव घाटीगांव के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है, देर रात उनके कमरे में एक जहरीला सांप घुस आया जिसे दोनों बच्चियों को अपना निशाना बनाया बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य बच्चियां घबरा गई, चौकीदार ने सांप को देखकर उसे मार दिया घटना करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

बही बहन को देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया, छोटी वेंटिलेटर पर 

सूचना पर छात्रावास की वार्डन राखी बरैया ने दोनों बच्चियों को तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल समूह के कमला राजा चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ पल्लवी जाटव को देखते ही डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया जबकि  उसकी छोटी बहन अनु जाटव अभी वेंटिलेटर पर है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  

परिजनों के आरोप घटना के समय मौजूद नहीं था स्टाफ   

परिजनों को जब घटनाक्रम की सूचना दी गई तो वे कमलाराजा अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे, बच्चियों के फूफा सोनू ने आरोप आरोप लगाया कि रात के समय छात्रावास में कोई स्टाफ नहीं था यदि समय पर इलाज मिल जाता तो पल्लवी की मौत नहीं हुई होती, उन्होंने तो यहाँ तक आरोप लगाया कि बच्ची के शरीर पर सांप काटे का कोई निशान नहीं है उसके खाने में कुछ ऐसा मिलाया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

जिम्मेदारों ने कहा कि परिजनों के आरोपों की जाँच की जाएगी 

उधर सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भी कमलाराजा अस्पताल पहुंच गए और परिजनों को समझाइश दी, डीपीसी रविन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि परिजनों ने जो आरोप लगाये हैं वे जाँच का विषय है, शेष पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ जायेगा, नायब तहसीलदार सुरेश यादव ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है, शव को पीएम के लिए भेजा गया है, उधर पुलिस ने भी परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला कायम कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”1013783611″]

[dgv_vimeo_video id=”1013783920″]

[dgv_vimeo_video id=”1013784026″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews