स्मैक बेचने आये दो तस्कर गिरफ्तार, तीन लाख की स्मैक जब्त, फरार इनामी आरोपी भी गिरफ्तार

स्मैक बेचने आये दो तस्कर गिरफ्तार, तीन लाख की स्मैक जब्त, फरार इनामी आरोपी भी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नशामुक्ति अभियान के तहत सतर्क ग्वालियर पुलिस ने दो स्मैक (Smack) तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 ग्राम स्मैक जब्त की है। तस्कर ग्राहक की तलाश में मोटरसाइकिल से घूम रहे थे।  मुखबिर ने पुलिस को सूचना दो जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार (Smack smuggler arrested) कर लिया। जब्त की गई स्मैक की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मुरार थाना क्षेत्र के घासमंडी में कोई नशीला पदार्थ बेचने के लिए घूम रहे हैं।  सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को एक्शन लेने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – इंदौर में युवक ने की कांस्टेबल की पिटाई, पत्थरों से किया पुलिसकर्मियों पर हमला, केस दर्ज

एडिशनल एसपी दंडोतिया ने क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch Police) और मुरार थाने (Gwalior Police)  की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान घासमंडी भेजा। पुलिस टीम को परशुराम मंदिर घासमंडी  रोड पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें – 24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे के सिर सजा ताज, शशि थरूर ने कही बड़ी बात

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से प्लास्टिक की थैली में स्मैक मिली। एक के पास से 15 ग्राम तथा दूसरे के पास से 12 ग्राम स्मैक जब्त  की गई। पुलिस ने स्मैक तस्करों के पास से कुल 27 ग्राम स्मैक जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पकड़े गये दोनों तस्करों से स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ मुरार थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – ऑफिसरों-पायलटों को तोहफा, सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव, नवंबर से इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी

तीन हजार का इनामी गिरफ्तार – क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक अन्य कार्यवाही में झांसी रोड थाने के वर्ष 2021 केे आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – SEX RACKET: दूसरे राज्यों से आती थी लड़कियां, इंस्टाग्राम पर होती थी डील, ऐसा चलता था पूरा खेल

गिरफ्तार किया गया आरोपी बाराघाटा स्थित फैक्ट्री में पुलिस टीम द्वारा दी गई दबिश के दौरान मौके से भाग निकला था। उक्त दबिश में पुलिस टीम द्वारा 1208 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की एवं एक आशयर ट्रक तथा सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त की थी। उक्त फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 03 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews