सिंधिया पहुंचे ग्वालियर, कमलनाथ- दिग्विजय के दौरे पर कहा “अतिथि देवो भवः”

सिंधिया पहुंचे ग्वालियर, कमलनाथ- दिग्विजय के दौरे पर कहा “अतिथि देवो भवः”

Gwalior News : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर BJP के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। चप्पे- चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया। यहां पर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने सभी देश व प्रदेशवासियों को रविदास जयंती की  शुभकामनाएं दी।

[dgv_vimeo_video id=”795987226″]

भौतिकी+ ऐप का शुभारंभ

ग्वालियर दौरे के दौरान राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में भौतिकी+ ऐप का शुभारंभ किया जो कि रितेश गोयल द्वारा संचालित किया जा रहा है। बता दें कि यह ऐप भौतिक विज्ञान के प्रति छात्रों के दृष्टिकोण में अंतर लाएगा। इससे छात्रों को अनेकों प्रकार के फायदे मिलेंगे। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। साथ ही, उन्होंने कहा कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशिला खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे और पूरे नगरवासियों से इसमें साथ देने की अपील की।

[dgv_vimeo_video id=”795986834″]

पीसीसी चीफ पर कसा तंज

वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के ग्वालियर चंबल अंचल दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कमलनाथ 4 साल से हुंकार भर रहे हैं, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की दोनों ग्वालियर चंबल अंचल में स्वागत है ‘अतिथि देवो भव:’।

[dgv_vimeo_video id=”795986766″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews