सिंधिया ने महात्मा गांंधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- हमें बाहरी के साथ-साथ मानसिक स्वच्छता पर भी ध्यान देने की जरूरत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें केवल बाहरी स्वच्छता पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि मानसिक स्वच्छता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
Gwalior News

Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश के लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ बाहरी स्वच्छता पर केंद्रित ना रहे मानसिक स्वच्छता भी जरूरी है, हमें राष्ट्र और समाज के कल्याण के साथ 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प आज के दिन लेना चाहिए।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महात्मा गाँधी के साथ साथ लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जाकर आज पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि बापू ने हमेशा स्वच्छता की बात की है उनके लिए स्वच्छता का संकल्प लेना सच्ची श्रद्धांजलि है। लेकिन ये स्वच्छता केवल प्राकृतिक स्वच्छता तक सीमित ना हो मानसिक स्वच्छता बहुत जरूरी है, हमें आज विचारों की स्वच्छता के बारे में सोचना है, तभी हम समाज के, राष्ट्र के कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर पाएंगे।

सिंधिया ने जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनावों में जनता के उत्साह पर कहा कि ये हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है, उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1015095901″]

[dgv_vimeo_video id=”1015096977″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews