वरुण गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार, कही बड़ी बात

वरुण गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार, कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने ग्वालियर (Gwalior News) के दौरे पर हैं। वे तीनों विधानसभाओं के अलग अलग बैठकें ले रहे हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सांसद वरुण गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे व्यक्तिगत राय रोज देने के शौक़ीन भी हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नगर निगम चुनावों (MP Urban Body Elections 2022) में भाजपा (BJP Madhya Pradesh) की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा और पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आज ग्वालियर में ग्वालियर दक्षिण, ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर विधानसभाओं में अलग अलग बैठकें लेकर पार्टी के पक्ष में माहौल पुख्ता करने आये हैं।

ये भी पढ़ें – MP : नरोत्तम मिश्रा की बड़ी मांग- इनसे वापस लिया जाए पद्म सम्मान, मो. जुबेर-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सब तरफ अनुकूल वातावरण है, भाजपा की महापौर प्रत्याशी समाजसेविका हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दिनों शहर में आमूलचूल परिवर्तन किया है। हमारी परिषद् बनने के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से और विकास होगा।

ये भी पढ़ें – Share Market : ओपन होते ही बाजार धड़ाम, Sensex और Nifty लाल निशान पर

बागियों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मुसीबतें तो बनी ही रहती है, और मुश्किलों का सामना कर्त हुए रास्ता बनाना ही कारीगरी है। कांग्रेस (MP Coongress) के 10 नगर निगम जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने तक सपने देखने का अधिकार सभी को है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की चमक फीकी, सोना पुरानी कीमत पर

महाराष्ट्र की उथल पुथल के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में मेरा कोई दखल नहीं है और  ना भाजपा का दखल है , भाजपा सांसद  वरुण गांधी (BJP MP Varun Gandhi) द्वारा अग्निवीरों के लिए सभी सांसदों को उनकी पेंशन छोड़ने की सलाह के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वरुण गांधी की ये व्यक्तिगत राय है और वे व्यक्तिगत राय रोज देने के शौक़ीन भी हैं।

[dgv_vimeo_video id=”724755278″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews