केंद्रीय मंत्री Scindia ने की MP की जनता से अपील, तब के एमपी और अब के एमपी को देखकर फैसला लें, कांग्रेस पर कसा तंज 

केंद्रीय मंत्री Scindia ने की MP की जनता से अपील, तब के एमपी और अब के एमपी को देखकर फैसला लें,  कांग्रेस पर कसा तंज 

Scindia In Gwalior : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर में जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया, वे ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने एमपी की जनता से आग्रह किया कि भाजपा सरकार के पहले के एमपी और भाजपा के शासन काल के एमपी को देखकर फैसला लें।

सिंधिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन 

मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, भाजपा और कांग्रेस नेताओं के दौरे लगातार ग्वालियर में हो रहे हैं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुरुवार को ग्वालियर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया।

सिंधिया ने बताया विकास है भाजपा का चुनावी मुद्दा 

सिंधिया ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है, मीडिया ने जब सिंधिया से पूछा कि क्या आरोप प्रत्यारोप में ही चुनाव हो जायेगा कोई चुनावी मुद्दा नहीं है किसी पार्टी के पास? सिंधिया ने जवाब दिया –  भाजपा का चुनावी मुद्दा जन जन का विकास है, किसान, महिला, नौजवान , शोषित, वंचित, पीड़ित समाज का विकास है। सिंधिया ने कहा भारत का सर्वांगीण विकास करना भाजपा का संकल्प है, 18 साल का एमपी का भाजपा का शासनकाल और केंद्र का 9 साल का कार्यकाल हमारा रिकॉर्ड है।

एमपी की जनता से की ये अपील 

सिंधिया ने एमपी की जनता से अपील करते हुए कहा तब के एमपी और आज के एमपी की तस्वीर को सामने रखकर ही कोई फैसला लीजिये, 2003 में जो एमपी बीमारू राज्य कहलाता था वो एमपी आज देश के विकसित प्रदेशों में अग्रणी  श्रेणी में खड़ा है, हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मप्र को और ऊँचाइयों तक ले जायेंगे।

विपक्षी दलों पर सिंधिया ने कसा तंज 

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए सिंधिया ने कहा कि जहाँ भाजपा की सोच विकास की हैं वहीँ विपक्षी दल आपस में जूझ रहे हैं, उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूख सत्ता की भूख है, उसकी भूख कुर्सी की, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की भूख हैं, उसे देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

ग्वालियर में कांग्रेसियों के बीच हुई मारपीट पर कही ये बात 

सिंधिया ने कल बुधवार को ग्वालियर में कांग्रेसियों के बीच हुई हाथापाई, मारपीट पर तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में प्रदेश की जनता पर लाठियां बरसाई थी, कर्जा माफ़ी के नाम पर विश्वासघात किया, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर विश्वासघात किया, संबल जैसी भाजपा की कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया आज अपने आप में ही लाठियां बरसा रही है, ग्वालियर का द्रश्य देख लीजिये और फिर उस आधार पर आगे फैसला लीजिये।

[dgv_vimeo_video id=”842808946″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews