केंद्रीय मंत्री तोमर ने प्रयास किये तेज, दूसरे दिन भी भेजा एक और ऑक्सीजन टैंकर

केंद्रीय मंत्री तोमर ने प्रयास किये तेज, दूसरे दिन भी भेजा एक और ऑक्सीजन टैंकर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में हुई ऑक्सीजन (Oxygen) की किल्लत को दूर करने के लिए सामूहिक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधि अपने अपने स्तर पर ऑक्सीजन (Oxygen) की आपूर्ति करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।  इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) पिछले दो दिनों में दो ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) ग्वालियर भेजकर मरीजों को प्राण वायु को बचाने में मदद की है।

ग्वालियर (Gwalior) में हो रही ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) भी सामने आये हैं, वे लगातार ग्वालियर प्रशासन से संपर्क में है और  हालात जानने के बाद ग्वालियर (Gwalior)के लिए ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी को पूरा कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने लगातार दूसरे दिन ग्वालियर (Gwalior) को दूसरा ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) उपलब्ध कराया है।  उन्होंने बीते रोज रेल मंत्री पीयूष गोयल और आईनॉक्स कंपनी के चेयरमैन पवन जैन से चर्चा कर एक 18 एमटी का एक और ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) ग्वालियर को अति शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की, जिसके बाद तत्काल आईनॉक्स के चेयरमैन  पवन जैन ने एक और ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) ग्वालियर (Gwalior) को उपलब्ध कराया है। ये ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) मोदीनगर उत्तर प्रदेश से निकलकर आज रविवार को सुबह ग्वालियर (Gwalior) के जेएएच (JAH) में पहुँच गया। जेएएच अधीक्षक आरकेएस धाकड़ ने बताया कि इस टैंकर में से 15 एमटी ऑक्सीजन ग्वालियर को और 3 एमटी ऑक्सीजन दतिया के लिए भेजी गई है।

ये भी पढ़ें – ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या के बीच बीजेपी विधायक ने सीएम शिवराज को दिए महत्वपूर्ण सुझाव

गौरतलब है कि ग्वालियर (Gwalior) में ऑक्सीजन (Oxygen)  के लिए मचे हाहाकार के बीच शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने मोदीनगर उत्तरप्रदेश से 18 एमटी का आइनॉक्स कम्पनी का एक ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) यानि प्राण वायु ग्वालियर (Gwalior) भेजी थी। जेएएच (JAH) में शनिवार सुबह ऑक्सीजन टैंकर (Oxygen Tanker) को पुलिस सुरक्षा में पहुँचाया गया। इस टैंकर से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को 8 किलो लीटर, जेएएच को 5 किलो लीटर  और 3 किलो लीटर प्राइवेट हॉस्पिटल और कमलाराजा अस्पताल के लिए ऑक्सीजन (Oxygen) वितरण करवाई गई।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार ने की ऑक्सीजन टैंकर की व्यवस्था, संक्रमित इलाकों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews