केंद्रीय मंत्री का तंज- कांग्रेस का नेतृत्व नादान, देशहित नहीं सिर्फ राजनीति दिखती

केंद्रीय मंत्री

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Shivraj Singh Chauhan) के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक में शामिल होने आये केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का नेतृत्व इतना नादान है कि वो देशहित और जनहित को ताक पर रखकर सिर्फ राजनीति ही करती है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह के निर्देश-उपार्जन केंद्रों की तिथि बढ़ाएँ, Tauktae के दुष्परिणामों का आकलन करें

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कोरोना समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश के साथ ग्वालियर चंबल संभाग में कोरोना पर जो नियंत्रण हुआ है वो संतोषजनक है।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए बच्चों की भर्ती के लिये भी इंतजाम किए जा रहे है। साथ ही ब्लैक फंगस का अलग से वॉर्ड भी रहेंगे। रहेगा।

यह भी पढ़े.. मप्र में रिकवरी रेट 86.10%, सामने आया सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रदेश में अब दवाइयों और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी और जुलाई-अगस्त से वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी। वैक्सीन पर हो रही सियासत को लेकर नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उनका नेतृत्व इतना नादान है कि ऐसे समय में देशहित और जनहित को ताक पर रखते हुए राजनीति को आगे रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ करना नहीं है इससे पहले भी उन्होंने कुछ किया नहीं, कभी ऐसी परिस्थितियों से निपटे नहीं है सिर्फ राजनीति ही करती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews