नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य, तीनों आरोपी भी नाबालिग

नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य, तीनों आरोपी भी नाबालिग

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। बाल अपराधों पर रोक के लिए तमाम सरकारी और सामाजिक प्रयासों के बावजूद इसमें इसमें कमी नहीं आ पाई है। ताजा मामला ग्वालियर का है जहाँ भिक्षावृत्ति करने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ तीन नाबालिग लड़कों ने अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले दिनों चाइल्ड लाइन ने भीख मांगते हुए एक नाबालिग को पकड़ा था। जब उसकी काउंसलिंग की गई तो चाइल्ड लाइन को उसने चौंकाने वाली बात बताई। काउंसलर को बच्चे ने बताया कि उसके साथ तीन लड़कों ने अप्राकृतिक कृत्य किया है। घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने बच्चे से बात की। टी आई कोतवाली विवेक अष्ठाना के मुताबिक बच्चे से बात करने से पता चला कि घटना करीब 15 दिन से ज्यादा पुरानी है। उसके साथ तीन लड़कों ने दौलतगंज में रात के समय अप्राकृतिक कृत्य किया था। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया उसके बाद उसकी निशानदेही पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं उन्हें जल्दी ही CWC के सामने पेश किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews