वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के दावे पर किया पलटवार

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के दावे पर किया पलटवार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा (MP BJP President VD Sharma) ने कांग्रेस (MP Congress)  को आड़े हाथ लेते हुए बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि 2018 में हमें झूठ, छल, कपट की राजनीति के कारण झटका लगा लेकिन आज इस अंचल ने ही झूठ, छल, कपट की राजनीति को झटका दे दिया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के भाजपा (BJP Madhya Pradesh) में आने की घटना को ऐतिहासिक बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr Govind Singh) के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के जीन्स में झूठ, छल, कपट कर राज्य करना लिखा है। जिस विधायक का वो नाम ले रहे हैं उसे सामने तो लाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे से पहले आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तैयारियों की समीक्षा करने ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर संभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की, प्रदेश अध्यक्ष ने गृह मंत्री के स्वागत से लेकर आम सभा तक किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – MP पर्यटन विकास निगम ने आज से शुरू की नर्मदा परिक्रमा योजना, जानें प्रति व्यक्ति खर्च

बैठक के बाद मीडिया के बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा।  एक सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा कि हमें 2018 में झटका लगा था लेकिन ये झूठ, छल, कपट की राजनीति के कारण लगा मगर आज इस ग्वालियर चम्बल अंचल ने ही झूठ, छल, कपट की राजनीति को झटका दे दिया।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, 18 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार, वेतन-पेंशन 7वें वेतनमान और ऑफ्टर रिटायरमेंट लाभ समेत कई मांग

वीडी शर्मा ने कहा कि मप्र को बचाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में आना भी एक घटना ऐतिहासिक थी, उन्होंने कहा कि कमल नाथ के नेतृत्व में जो 15 महीने की सरकार बनी और जिसने दिग्विजय सिंह के इशारे पर गरीबों के हक़ और अधिकार छीन लिए उसे वापस लौटाने का काम शिवराज सिंह के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार ने किया है, ये गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें – RRB Group D Answer Key 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक्टिव किया लिंक, ऐसे करें डाउनलोड

भाजपा नेता ने कहा कि झूठ, छल, कपट की राजनीति गोविंद सिंह के कहने से नहीं चलती, ये लोग झूठ बोलते हैं।  उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ये कह सकती है कि महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हमने कराया था तो सिससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है?  मैंने कहा कि कम से कम भगवान को तो छोड़ दो।

ये भी पढ़ें – ये राज्य सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर दे रही भारी सब्सिडी, घोषित की EV पॉलिसी, जानें डिटेल

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के जीन्स में झूठ बोलकर, छल कपट कर, फूट डालकर राज्य करना लिखा है तो कम से कम भगवान को छोड़ दे। गोविंद सिंह कह रहे हैं कि एक विधायक पैसों की बात कह रहा है ये झूठ है, यदि कोई विधायक है तो गोविंद सिंह उसे सामने लाएं। वीडी शर्मा ने कहा कि जिनको करना था उन्होंने कर दिखाया ये बैठे हैं तुलसीराम सिलावट। हालांकि तुलसीराम सिलावट के उस ट्वीट के सवाल को जिसमें उन्होंने “कमल नाथ सरकार द्वारा महाकाल कॉरिडोर के लिए 300 करोड़ रुपये  देने की पोस्ट की थी”  वीडी शर्मा टाल गए और कमल नाथ को फिर से झूठा कहा।

[dgv_vimeo_video id=”760274266″]

[dgv_vimeo_video id=”760274519″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews