दो शराब ठेकेदारों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला रफा दफा!

दो शराब ठेकेदारों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला रफा दफा!

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, ये वीडियो मध्य प्रदेश के दो बड़े शराब ठेकेदारों (liquor contractor) का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि दोनों के बीच सड़क पर एक रेस्टॉरेंट के बाहर पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होती है पुलिस बीचबचाव भी करती है लेकिन पूरे मामले को रफा दफा कर देती है।

मध्य प्रदेश (MP News) के दो बड़े शराब ठेकेदारों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सिटी सेंटर में एसपी ऑफिस के पास बने क्वालिटी रेस्टॉरेंट के बाहर का है। वीडियो में कुछ लोग आपस में गाली गलौज कर रहे हैं , मारपीट कर रहे है।  मारपीट का ये वीडियो कथित तौर पर शराब ठेकेदार लल्ला शिवहरे और लक्ष्मी नारायण शिवहरे का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP : पुलिस विभाग में देखा जाएगा बड़ा फेरबदल, स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत होंगे यह दो अधिकारी

हंगामे की सूचना पर पुलिस भी क्वालिटी रेस्टॉरेंट पर पहुंची और मारपीट कर अलग किया लेकिन कोई एक्शन ना लेते हुए मामले को रफा दफा कर दिया और किसी पर कार्यवाही नहीं की। घटना के बाद पुलिस (Gwalior News) की इस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये वीडियो पिछले रविवार का बताया जा रहा है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें – Toy Train से IRCTC करा रही दार्जिलिंग, गंगटोक की यात्रा, समझिये टूर प्लान

[dgv_vimeo_video id=”699013452″]

[dgv_vimeo_video id=”699013748″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews