अंतिम संस्कार से पहले दिखे मृतक के गले पर निशान, पत्नी निकली कातिल, पढ़ें क्या है पूरी खबर

बेटू ने पुलिस को बताया कि भाभी अंजली पड़ोस में रहने वाले गौरव  कुशवाह से प्यार करती है इसका पता लोकेन्द्र को चल गया उसने रोका तो फिर ज्यादा शराब पिलाकर फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
Girwai Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में अलग मामला सामने आया, परिवार के लोग सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी की निगाह मृतक के गले पर पड़ी, वहां निशान दिखे तो अंतिम संस्कार रोका गया फिर पुलिस को बुलाया गया और जैसे ही पुलिस ने पीएम कराया मामला हत्या का निकला, खास बात ये है आरोपी और कोई नहीं मृतक की पत्नी निकली जिसने पड़ोसी से प्रेम के चलते अपने पति की हत्या कर दी, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाला लोकेन्द्र कुशवाह शराब का नशा करता था , गुरुवार को उसकी पत्नी अंजलि घर पर ही थी जब लोकेन्द्र के पिता आये और उन्होंने लोकेन्द्र के बारे में पूछा तो कह दिया कि सिर में दर्द है सो रहे हैं , दवा ला दीजिये, पिता दवा लेकर आये तब तक अंजली वहां से चली गई और जब पिता ने लोकेन्द्र को उठाया तो वो बेहोश दिखा तो वे अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गले पर दिखे निशान ने खोला हत्या का राज

लोकेन्द्र की मौत की बात सुनकर पत्नी अंजली भी अस्पताल आ गई और अन्य परिजन भी पहुंच गए, परिजनों को लगा सामान्य मौत हो तो वे अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी किसी की मृतक लोकेन्द्र के गले पर निशान दिखाई दिया तो तैयारी रोक दी, फिर पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और शोर्ट पीएम में ही हत्या की बात सामने आ गई।

संदिग्ध को उठाया , खुल गई हत्या की कहानी 

हत्या का मामला सामने आते ही परिजन भी आश्चर्य चकित हो गए, पुलिस ने जब अप्द्तल शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग की तरफ इशारा करने लगा, पुलिस ने एक संदिग्ध बेटू जो मृतक का मौसेरा भाई है उसे उठाया तो उसने पूरी कहानी सुना दी, बेटू ने पुलिस को बताया कि भाभी अंजली पड़ोस में रहने वाले गौरव  कुशवाह से प्यार करती है इसका पता लोकेन्द्र को चल गया उसने रोका तो फिर ज्यादा शराब पिलाकर फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी, उसका प्रेमी और मृतक का मौसेरा भाई गिरफ्तार 

एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि प्रेम प्रसंग में पत्नी ने अपने पति की हत्या की है इसमें उसकी मदद उसके प्रेमी और मृतक के मौसेरे भाई ने की है तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1011584105″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews