वहशीपन : महिला को ज़िंदा जलाया, हालत गंभीर, पुलिस ने ससुरालियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला के बयान लिए जिसमें उसने अपनी सास, ससुर, जेठ, जिठानी, देवर करीब 12 लोगों के द्वारा उसे जलाने के आरोप लगाये हैं।
SP Office Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में एक महिला को जिन्दा जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है, महिला की हालत गंभीर है वो 95 प्रतिशत जल चुकी है, महिला के मुताबिक ससुरालियों ने उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा दी, महिला की चीख सुनकर पड़ोसी आये और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, अभी ससुराली फरार हैं।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के फूलपुरा गाँव में रहने वाली आरती गुर्जर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है वो जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। महिला के भाई लक्ष्मण सिंह के मुताबिक उसकी बहन की शादी 2013 में लोकेन्द्र गुर्जर के साथ हुई थी। दो साल बाद से ही उसके सास- ससुर, जेठ-जिठानी, डावर उसे प्रताड़ित करने लगे उसे दहेज़ के नाम पर मारपीट करने लगे हम रिश्तेदारी का लिहाज कर मामले को टालते रहे।

जब तक भाई पहुंचा तब उससे पहले ही महिला पर डीजल डालकर आग लगा दी 

लक्ष्मण ने बताया कि इस बार जब लोकेन्द्र जब किसी काम से बाहर गया था तब उसके सास, ससुर, जेठ, जिठानी, देवर करीब 12 लोगों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और घर में रखा डीजल उसपर डाल दिया और आग लगा दी वो चीखती रही लेकिन किसी को दया नहीं आई। उसने बताया कि बहन ने कुछ देर पहले ही उससे बात की थी और कहा था उसके साथ मारपीट हो रही है मैं जब पहुंचा तो मालूम चला बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला के बयान लिए जिसमें उसने अपनी सास, ससुर, जेठ, जिठानी, देवर करीब 12 लोगों के द्वारा उसे जलाने के आरोप लगाये हैं, एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि हमने महिला की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, जाँच कर एक्शन लिया जायेगा, ससुरालियों की तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1041112777″]

[dgv_vimeo_video id=”1041112533″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews