आकाशीय बिजली गिरने से मज़दूर महिला की मौत, दो अन्य घायल

आकाशीय बिजली गिरने से मज़दूर महिला की मौत, दो अन्य घायल

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| खेत में धान रोपाई का कार्य कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर महिला की मौत हो गई | साथ ही दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं| घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेज दिया गया है|

घटना भितरवार के ग्राम सांखनी में घटी। आज भितरवार क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान यह हादसा हुआ जब ग्राम सांखनी कल्लू कुशवाह के खेत पर धान रोपाई का कार्य चल रहा था उस दौरान कई मजदूर कार्य कर रहे थे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में मजदूर महिला रामबेटी कुशवाह उम्र 40 वर्ष आ गई | जिसकी मौके पर ही मौत हो गई तो दो अन्य मजदूर महिलाएं गायत्री बघेल उम्र 35 वर्ष और भूरी बाई कुशवाह उम्र 55 वर्ष घायल हो गई | जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया|

गंभीर रूप से घायल गायत्री को समुचित उपचार हेतु ग्वालियर भेजा गया है जहां उसका इलाज जारी है भितरवार पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews