हरदा में 2 नए कोरोना मरीज, पहले मरीज से संक्रमित हुए दो अन्य

हरदा में 2 नए कोरोना मरीज, पहले मरीज से संक्रमित हुए दो अन्य

हरदा/जितेंद्र सिंह साध

हरदा जिले की सिराली तहसील ग्राम भटपुरा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, प्रशासन ने इसे बड़े चैलेंज के रूप में लिया था और भटपुरा को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का आना तथा यहां से किसी व्यक्ति का बाहर जाना पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए गांव के लोगो ओर उसके परिजनो के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे। इसके बाद 29 लोगों के साथ ही अस्पताल में क्वारेंटाइन होकर उपचार करा रहे कोरोना पॉजिटिव युवक का सैंपल भी दोबारा जांच के लिए भेजा गया था।

गुरूवर को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें पूर्व पॉजिटिव युवक की पत्नी और भाभी शामिल है। इस तरह अब हरदा जिले में कुल 3 कोरोना मरीज हो गए हैं। इन्हें देखते हुए जिला प्रशासन अब आगे की तैयारी में जुट गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews