Harda News -नपा अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन पर हमले की कोशिश, कर्मचारियों ने पीटा, वीडियो वायरल

nagarpalika adhyaksh

हरदा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा जिले (Harda District) में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन (Municipality President Surendra Jain) पर हमले की कोशिश की गई है।साहिल यादव नामक युवक द्वारा नगर पालिका  परिषद कार्यालय में घुसकर रॉड से हमला की कोशिश की गई। गनिमत रही कि जब युवक गालीगलौज करते हुए उन्हें मारने ही वाला था , तब मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव में उतर कर अध्यक्ष की जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को  नगर पालिका में करीब 12 बजे पीआईसी की बैठक चल रही थी। इस दौरान साहिल यादव नाम का युवक हाथों में लोहे की रॉड लेकर कक्ष में घुसा और  BJP नेता सुरेंद्र जैन को मारने की कोशिश की।गनिमत रही कि हाथ मे लोहे की रॉड लिए युवक ने गालीगलौज करते हुए उन्हें रॉड से मारने ही वाला था कि कक्ष में मौजूद पार्षद और कर्मचारियों ने बीचबचाव करते हुए युवक की पिटाई कर दी। वही जैन पीछे हट गए, जिससे टेबल का सामान बिखर गया। इस दौरान युवक ने भी कर्मचारियों पर हमला किया। इसके बाद पुलिस (Harda Police) को सूचना दी गई और नगरपालिका कर्मचारियों ने आरोपी युवक को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।

साहिल का आरोप है कि उसके पिता ने नपा का कुछ काम किया था, जिसके 8 लाख रुपए बाकी है लेकिन 4 साल बीतने के बाद भी अध्यक्ष द्वारा पैसों के लिए उसे लगातार अटकाया जा रहा है ।वही नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने युवक के किसी भी तरह के भुगतान से इंकार किया है और उन्होंने दावा किया कि किसी षड्यंत्र के तहत उनकी जान लेने का प्रयास किया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई और इस दौरान किसी ने वीडियो (Video) भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने युवक साहिल यादव के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने और नगरपालिका अध्यक्ष पर हमला करने के प्रयास को लेकर मामला दर्ज किया गया है।नगर पालिका परिषद कार्यालय अधीक्षक वनवारी लाल यादव की रिपोर्ट पर शुक्ला कॉलोनी निवासी साहिल यादव पिता अभिनेश यादव के खिलाफ धारा 353, 294, 506, 186 के तहत केस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews