
हरदा, भवानीशंकर पाराशर। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान जिले के हंडिया में पहुंचे। वहां उन्होने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वैसे तो प्रणव मुखर्जी को प्रधानमंत्री बनना था किंतु कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण वह प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। शिवराज ने कहा कि प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति के रूप में जो कार्य किया वो अतुलनीय है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

