कांग्रेस नेता ने की नगर परिषद कर्मचारी के साथ मारपीट

Congress-leader-beat-to-city-council-worker

खिरकिया/हरदा। पंकज तंवर।

खिरकिया नगर परिषद कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी से जनप्रतिनिधि के पति द्वारा मारपीट की गई है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई गई है। कर्मचारी से की गई मारपीट की शिकायत करने सीएमओ समेत पूरा स्टाफ थाने पहुंचा जहां पर पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

घटना की जानकारी देते हुए सीएमओ आत्माराम सांवरे ने बताया कि आरके पासी से वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति  सुशील ने  मारपीट की है। मामले की जानकारी में यह निकल कर सामने आया है कि कुछ दिनों पूर्व नगर परिषद खिरकिया द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई थी जिसमें एक सड़क के किनारे रखा गया टप जप्त किया गया था। 

पार्षद पति द्वारा टप को छोड़ने की बात कही गई जिस पर कर्मचारी द्वारा कहा गया कि तहसीलदार के मार्गदर्शन में सारी मुहिम चली थी इसलिए खिरकिया तहसीलदार से अनुमति के बिना लोहे का टप वापस नहीं दिया जा सकता । इस बात को लेकर पार्षद पति द्वारा नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट की गई। 

दोपहर गुरुवार को जब यह घटना हुई तो बड़ी संख्या में परिषद कार्यालय में कर्मचारियों और आम जनता की उपस्थिति थी। वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद कांग्रेस समर्थित है और मारपीट का आरोपी कांग्रेस का नेता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews