हरदा में सामने आया पहला कोरोना पॉजिटिव केस, इंदौर से लौटा था युवक

हरदा में सामने आया पहला कोरोना पॉजिटिव केस, इंदौर से लौटा था युवक

हरदा।जितेंद्र सिंह साध| प्रदेश भर में रोजाना सामने आ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों के बीच अब हरदा (Harda) में पहला कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)मरीज मिला है| इंदौर से आये युवक की सैंपल रिपोर्ट (Sample report)पॉजीटिव आई है| कुछ दिन पूर्व वह शासकीय अस्पताल डायबिटीज का इलाज कराने आया था। डॉक्टर ने उसके सैंपल लेकर एम्स भोपाल भेजे थे। रविवार शाम आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया है|

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि जिले से कोरोना संक्रमण की जांच हेतु एम्स भोपाल भेजे गए सैंपल में से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सिराली तहसील के ग्राम भटपुरा निवासी युवक की रिपोर्ट 26 अप्रैल को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 26 अप्रैल तक जिले से कुल 44 सैंपल जांच हेतु भेजे गए है। इनमें से 38 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। शेष की रिपोर्ट अप्राप्त है|

आईसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की हालत अभी ठीक बताई जा रही है प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव निकले मरीज के गांव को कंटेनमेंट एरिया बनाने के लिए रवाना हो गयी है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews