Harda News : उखड़ने लगी दो दिन पहले बनी सड़क, कांग्रेस विधायक ने ठेकेदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

harda news

Harda News : मध्य प्रदेश के हरदा ज़िले में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस ज़िले में विकास के नाम पर सरकारी कामों में भ्रष्टाचारी और लापरवाही अपने चरम पर है। ताजा मामला हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा के ग्राम कुहीग्वाडी से तजपुरा के बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़क में देखने को मिला हैं। जहाँ स्वीकृति के विपरीत सड़क बनाकर शासकीय राशि का बंदरबांट किया जा रहा हैं। जिम्मेदारों द्वारा जहां नियमों के विपरीत दबंगतापूर्वक निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले की टिमरनी विधानसभा के ग्राम कुहीग्वाडी से तजपुरा के बीच ग्रामीण लंबे वक्त से सड़क की मांग कर रहे थे। तब जाकर सालों बाद यहां के रहवासियों को सड़क की सौगात मिली थी लेकिन वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। जिसकी शिकायत 6 दिवस पहले ग्रामीणों द्वारा कांग्रेस विधायक कुंवर अभिजीत शाह को दी गई थी। जिसके बाद विधायक स्वयं ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच करने गए। जहां पे उन्होंने पाया की सड़क निर्माण में बहुत ही घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सड़क निर्माण में न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है और न ही मानकों का पालन किया गया है। सड़क निर्माण में हुए इस भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विधायक द्वारा मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों व कलेक्टर महोदय को फ़ोन करके मौखिक शिकायत कर जांच की मांग की है। साथ ही गुणवत्ता हीन सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”935571335″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews