HBSE Exam 2026: फरवरी से कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा, कब होगा कौन-सा पेपर? यहां देखें टाइम-टेबल

HBSE Exam Date sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 9वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च और कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
Rajasthan CET 2026

हरियाणा के कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी (Date Sheet) जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट में होंगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से किया जाएगा। इसका समापन 13 मार्च को होगा। वहीं कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी और 6 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा का समय 8:30 बजे से 11:00 बजे तक और कक्षा 9वीं का सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर सकतें हैं या पीडीएफ फाइल नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचे और एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं।

Haryana Board Exam 2026: कक्षा 9वीं की डेटशीट

  • 17 फरवरी: हिंदी
  • 19 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
  • 21 फरवरी: अंग्रेजी
  • 23 फरवरी: अंक शास्त्र
  • 25 फरवरी: विज्ञान
  • 27 फरवरी: ड्राइंग, कृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी संगीत (MHV/MHP/MHI), पशुपालन, नृत्य, खुदरा (NSQF), निजी सुरक्षा (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), आईटी-आईटीईएस (NSQF), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (NSQF), शारीरिक शिक्षा (NSQF), कृषि (NSQF), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (NSQF), परिधान/निर्मित वस्त्र/गृह सज्जा (NSQF), बैंकिंग-वित्तीय सेवाएं-बीमा (NSQF), स्वास्थ्य सेवा (NSQF), विद्युत (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), मीडिया एवं मनोरंजन (NSQF), निर्माण (NSQF)
  • 2 मार्च: पंजाबी, संस्कृत, उर्दू
  • 5 मार्च: संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ), आईटी एंड आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, S.L.C.E सेक्टर-28 फरीदाबाद)
  • 6 मार्च: संस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)

Haryana Board Exam 2026: कक्षा 11वीं की डेटशीट

  • 16 फरवरी: अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव
  • 17 फरवरी: ललित कला (सभी विकल्प)
  • 18 फरवरी: हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, विदेशी छात्रों के लिए अंग्रेजी स्पेशल
  • 19 फरवरी: गृह विज्ञान
  • 20 फरवरी: कृषि, मनोविज्ञान
  • 21 फरवरी: भूगोल
  • 23 फरवरी: भौतिकी, अर्थशास्त्र
  • 24 फरवरी: व्यायाम शिक्षा
  • 25 फरवरी: लोक प्रशासन, रसायन विज्ञान
  • 26 फरवरी: पंजाबी, संस्कृत, उर्दू
  • 27 फरवरी: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, जीवविज्ञान
  • 28 फरवरी: राजनीति विज्ञान
  • 2 मार्च: अंक शास्त्र
  • 5 मार्च: खुदरा (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), आईटी-आईटीईएस (NSQF), स्वास्थ्य सेवा (NSQF), शारीरिक शिक्षा (NSQF), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (NSQF), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (NSQF), कृषि (NSQF), मीडिया एवं मनोरंजन (NSQF), निजी सुरक्षा (NSQF), बैंकिंग-वित्तीय सेवाएं-बीमा (NSQF), परिधान/निर्मित वस्त्र/गृह सज्जा (NSQF), हिंदी कार्यालय सचिव व आशुलिपि, अंग्रेजी कार्यालय सचिव व आशुलिपि, विद्युत (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), निर्माण (NSQF)
  • 6 मार्च: समाजशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी
  • 7 मार्च: हिंदुस्तानी गायन संगीत, हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (मधुर), हिंदुस्तानी ताल वाद्य संगीत (तबला)
  • 9 मार्च: कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, S.L.C.E सेक्टर-28 फरीदाबाद)
  • 10 मार्च: दर्शनशास्त्र, नृत्य (सभी विकल्प)
  • 11 मार्च: संस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण भाग-1 (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ), सैन्य विज्ञान
  • 12 मार्च: संस्कृत व्याकरण भाग-2 (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण भाग-2 (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)
  • 13 मार्च: संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)

HBSE 11th Date sheet

HBSE 9th Date Sheet

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews